फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies due to neck stuck between tractor and harrow in Budaun

बदायूं में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर और हैरो के बीच में गर्दन फंसने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 01 Oct 2023 10:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Oct 2023 10:40 AM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर और हैरो के बीच गर्दन फंसने से गांव निवासी 40 वर्षीय किसान प्रताप सिंह की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Farmer dies due to neck stuck between tractor and harrow in Budaun
किसान प्रताप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर में रविवार सुबह ट्रैक्टर और हैरो के बीच गर्दन फंसने से किसान की मौत हो गई। किसान सुबह खेत जोतकर आए थे। वह गांव के बाहर मंदिर के नजदीक ट्रैक्टर से हैरो अलग कर रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर की रेस बढ़ गई और उनकी गर्दन ट्रैक्टर व हैरो के बीच आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

विज्ञापन


ग्राम शिकरापुर निवासी प्रताप सिंह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक कुछ दिनों उन्होंने ठेकेदारी भी की। रविवार सुबह करीब सात बजे वह अपना ट्रैक्टर हैरो लेकर खेत की जोताई करने गए थे। करीब दो घंटे तक उन्होंने जोताई की। सुबह नौ बजे खेत जोतकर गांव के बाहर मंदिर के नजदीक पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम ने किए थे उमेश पाल की हत्या के लिए इंतजाम, वारदात से 15 दिन पहले किया था ये काम... खुले और भी राज

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर से अलग कर रहे थे हैरो 

वह ट्रैक्टर से हैरो अलग कर रहे थे। उस दौरान ट्रैक्टर चालू हालत में था। वह उसके पीछे खड़े होकर कपलिंग खोल रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर की रेस बढ़ती चली गई। इससे ट्रैक्टर में जुती हैरो पीछे से उठती चली गई। बताते हैं कि उनके ट्रैक्टर में दोनों मडगार्ड (पिछले पहियों का ऊपरी कवर) में एक लोहे का पाइप लगा हुआ था।



वह संभल पाते, इससे पहले हैरो और उस पाइप के बीच प्रताप की गर्दन फंस गई, जिससे उनके कान और नाक से खून निकलने लगा। यह देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब तक रेस कम करके हैरो को नीचे किया और किसान से निकाला, उनकी हालत काफी खराब हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले प्रताप को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव का दोपहर के समय पोस्टमार्टम करा दिया। किसान के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार वालों का बहुत बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed