फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies after getting stuck in rotavator, driver abandons tractor and flees

Budaun News: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत, चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागा

Wed, 25 Feb 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 25 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after getting stuck in rotavator, driver abandons tractor and flees
उझानी में रोटावेटर से किसान की मौत के बाद अस्पताल में जुटे परिवार के लोग। संवाद
उझानी (बदायूं)। खेत की जोताई कराते समय रोटावेटर में फंस जाने से किसान की मौत हो गई। जबकि, ट्रैक्टर चालक मौके से ही भाग गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली निवासी नेकसू (50) पुत्र फतेह सागर अपने खेत की जोताई कराने के लिए किराये का ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर को पड़ोस का व्यक्ति चला रहा था। जोताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर में अचानक रस्सी फंस गई। चालक ने रस्सी निकलवाने के लिए खेत मालिक नेकसू को ट्रैक्टर से उतार दिया। नेकसू रस्सी निकाल पाते, उससे पहले ही चालक ने ट्रैक्टर पीछे हटाना शुरू करा दिया। इससे वह रोटावेटर में फंस गए। उनके दोनों पैर भी कट गए। शरीर का अन्य हिस्सा भी लहूलुहान हो गए।
रोटावेटर में भाई नेकसू को फंसा देख लेखराज ने शोर मचाया तो चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग गया। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान भी दौड़ आए। उन्होंने नेकसू को रोटावेटर से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो गई। शरीर में सांस बताकर परिवार के लोग नेकसू का शव लेकर सीएचसी में भी पहुंचे, लेकिन चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेखराज ने पुलिस को बताया कि हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है। चालक ही ट्रैक्टर का मालिक बताया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन



तेज आवाज में दब गई नेकसू की चीखें
नेकसू के भाई लेखराज ने बताया कि ट्रैक्टर में लगे साउंड सिस्टम में गाने बज रहे थे। जोताई के दौरान उसने आवाज और बढ़ा दी। रस्सी निकालते समय नेकूस जब रोटावेटर में फंसे तो वह चीखने लगा। तेज आवाज में बज रहे गाने के शोर में नेकसू की चीखें भी सुनाई नहीं दीं। नेकसू की पत्नी रीना की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी इकलौती संतान के रूप में 11 साल की बेटी खुशबू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed