फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies after being shot under suspicious circumstances in Budaun

Budaun News: ट्यूबवेल पर पड़ा मिला किसान का शव, बेटा बोला- पिता ने तमंचा से खुद को गोली मारकर दी जान

Wed, 17 Sep 2025 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Sep 2025 12:36 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में खेत पर गए एक किसान की संदिग्ध हालात में गोली लगने मौत हो गई। मंगलवार रात उनका शव ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। मौके से तमंचा बरामद हुआ है। मृतक के बेटे का कहना है कि पिता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
Farmer dies after being shot under suspicious circumstances in Budaun
रामसिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर के रहने वाले रामसिंह (50) पुत्र बाबूराम की ट्यूबवेल पर संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के बेटे का कहना है कि पिता ने खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही जान चली गई। मंगलवार रात करीब 10 बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतक के बेटे संजीव कुमार ने बताया कि पिता राम सिंह खेती करते थे। मंगलवार की शाम को वह बिना खाना खाए ट्यूबवेल पर गए। कहा था कि कुछ देर बाद आकर खाना खाऊंगा। ट्यूबवेल पर अपने भाई हीरालाल से कहा कि घर से खाना ले आओ। भाई खाना लेकर गया तो उन्होंने ट्यूबवेल पर ही खाना खाया और भाई को घर भेज दिया। रात करीब 10 बजे बेटे संजीव ने फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसलिए संजीव खेत पर पहुंचा तो देखकर चीख पड़ा। वहां पर पिता राम सिंह खून से लथपथ पड़े थे। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: हाईवे के किनारे मिला संविदा बिजली कर्मचारी का शव, नाक-मुंह से निकल रहा था खून, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनो में कोहराम
रामसिंह के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। बेटे संजीव औ दो बेटियों की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि परिवार के लोग किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। परिवार के लोगों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

 

किसान ने गोली क्यों मारी, जांच कर रही पुलिस
बेटे ने बताया कि पिता ने खुद ही तमंचे से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। उसने यह कदम क्यों उठाया है? इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। मौत के कारण की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। मौके से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता लगा है कि रामसिंह ने खुद ही गोली मारकर जान दे दी है। उसके बेटे ने यह बात बताई है। पूरे मामले की जांच चल रही है। मौके से तमंचा भी मिला है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed