फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer death

खेत में जुताई करते वक्त रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत, परिवार में कोहराम

Fri, 20 Mar 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer death
बिल्सी। खेत की जुताई करते वक्त रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार शाम बिल्सी के गांव नगला जाटान में हुआ। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

बिल्सी के गांव नगला जाटान निवासी 52 वर्षीय मदन मुरारी पुत्र मनोहर सिंह जाट अपने ट्रैक्टर से जुताई आदि काम किराये पर करता है। बृहस्पतिवार को वह गांव गढ़ी में विनेश सिंह के खेत की रोटावेटर से जुताई कर रहा था। शाम लगभग पांच बजे रोटावेटर में कोई तार फंस गया। मदन मुरारी नीचे उतरकर इस तार को निकाल रहा था तभी अचानक वह भी रोटावेटर की चपेट में आ गया। खेतों में काम कर रहे किसान जब तक मौके पर पहुंचे मदनमुरारी की रोटावेटर से कटकर मौत हो चुकी थी। सूचना पर रोते-बिलखते मृतक के परिवार के लोग गढ़ी पहुंच गए। पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार वाले शव गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed