फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer crushed to death by wheel after falling off his own tractor.

Budaun News: अपने ही ट्रैक्टर से गिरे किसान की पहिये से कुचलकर मौत

Thu, 15 Oct 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer crushed to death by wheel after falling off his own tractor.
साहब सिंह। फाइल फोटो
जरीफनगर। ग्राम गुडरिया में बुधवार की शाम हादसे में किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत की जोताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक एक सांड़ ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर लगते ही वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और पहिये के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

गुडरिया निवासी भूरे (55 वर्ष) पुत्र रोहन सिंह मंगलवार को दिनभर अपने खेत में जोताई कर शाम लगभग 7:00 बजे घर लौट रहे थे। बताते हैं कि गांव के पास ही सड़क पर अचानक सामने एक सांड़ आ गया। उससे बचने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सांड़ से जा टकराया।
विज्ञापन

टक्कर में भूरे ट्रैक्टर से उछलकर नीचे आ गिरे। पहिये के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक भूरे के चार बेटियां और दो बेटे हैं। चार बेटियों में से दो बेटियों की शादी कर चुके हैं, जबकि दो बेटियां और दोनों बेटे अभी अविवाहित हैं। मृतक की पत्नी विद्यावती समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उनके नाम लगभग सात बीघा जमीन है। वह खेती से ही अपने परिवार का पालन-पोषण किया करते थे।

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराके किसान का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी कोई तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।


भैंस के पड्डे की टक्कर से ग्रामीण की मौत
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम गंगागढ़ में दौड़ते आ रहे भैंस के एक पड्डे (कटरे) की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। गंगागढ़ निवासी साहब सिंह (55) मंगलवार शाम गांव के रोड पर निकल रहे थे। इसी दौरान भागते हुए आए एक भैंस के पड्डे ने उन्हें टक्कर मार दी। बीमार चल रहे साहब सिंह अचानक लगी टक्कर से गिर गए। परिवार वालों ने उनको निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां दूसरे दिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। संवाद

साहब सिंह। फाइल फोटो

साहब सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed