फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   farmer climbed the tower with noose around his neck for justice in budaun

Budaun: गले में फंदा डालकर टावर पर चढ़ा किसान, वीडियो बनाया, कहा- न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगा

Mon, 15 Sep 2025 05:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 05:31 PM IST
सार

बदायूं जिले में जमीन पर कब्जा न मिलने से आहत किसान सोमवार को गले में फंदा डालकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अफसर मौके पर पहुंच गए। उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। 

विज्ञापन
farmer climbed the tower with noose around his neck for justice in budaun
टावर पर चढ़ा किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बे में एक किसान सोमवार को गले में रस्सी का फंदा डालकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने ऊपर चढ़कर वीडियो बनाया। जिसमें बताया कि उसने वजीरगंज में जमीन खरीदी थी। जमीन का बैनामा होने के बाद भी तहसीलदार ने गलत आदेश कर दिया, जिससे उसे जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों के चक्कर काटकर वह परेशान हो गया। 

विज्ञापन


किसान के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन टीम के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसान ने न्याय की गुहार लगाई। उसका कहना था कि जब तक तहसीलदार उसका आदेश ठीक नहीं कर देते और उच्चाधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर देते तब तक वह टावर से नहीं उतरेगा। न्याय नहीं मिला तो वह यहीं से कूदकर जान दे देगा।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला होली चौक निवासी किसान विजय कोरी ने बताया कि उसने वजीरगंज के हतरा रोड पर करीब चार साल पहले छह बीघा जमीन खरीदी थी। बैनामा के बाद उसका दाखिल खारिज भी तहसील में हो गया। जब वह अपनी जमीन पर नींव भरने गया तो सहखातेदारों ने उसका निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद से मामला विवादित हो गया। चार साल में कई आदेश हुए और खारिज हुए लेकिन उसको न्याय नहीं मिल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गले में रस्सी डालकर टावर पर चढ़ा 
आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन ने उसका दाखिल खारिज ही निरस्त कर दिया। तारीख पर तारीख मिलने लगी। विपक्षी ने सत्ताधारी लोगों का साथ लिया तो उसकी कोई अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं है। सोमवार को उसकी तारीख थी लेकिन तहसीलदार कोर्ट में बता दिया गया कि आज प्रस्ताव लगा है। 23 तारीख लगा दी है। इससे परेशान होकर वह बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लगे टावर पर पहुंच गया और गले में रस्सी डालकर उसपर चढ़ गया। 

किसान के टावर पर चढ़ने की सूचना नगर समेत अधिकारियों तक आग की तरह फैल गई। तहसील प्रशासन से लेकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने न्याय न मिल जाने तक नीचे न आने की बात कह डाली।

डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई
विजय कोरी ने वीडियो में बताया कि उसने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसको न्याय नहीं मिल सका। परेशान होकर उसके यह कदम उठाया है। अगर न्याय नहीं मिलता है तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने को मजबूर होगा।

डीएम को मौके पर बुलाने की मांग
दोपहर दो बजे से किसान विजय टावर पर चढ़ा हुआ है। चार बजे तक नीचे नहीं उतरा था। अधिकारी उसकी खुशामद कर रहे हैं लेकिन वह टावर से नीचे नहीं आ रहा। अब उसने डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की है। उसका कहना है कि डीएम के स्तर से भी अगर न्याय नहीं मिलेगा तो फिर जो होगा देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed