फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer beaten to death video goes viral after 25 days in budaun

किसान की हत्या: हमलावरों ने लाठी-डंडों और फावड़े से पीटा था, 25 दिन बाद सामने आया वारदात का वीडियो

Fri, 05 Jul 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 05:36 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी में 11 जून को किसान हरीराम की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उसे लाठी-डंडों और फावड़े से पीटा था। 25 दिन बाद वारदात का वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन
Farmer beaten to death video goes viral after 25 days in budaun
किसान की पिटाई करते हमलावर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी में 50 वर्षीय किसान हरीराम उर्फ हरी सिंह की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसमें ग्राम प्रधान समेत 10 लोग नामजद हैं और दो हत्यारोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं। इस घटना के 25 दिन बाद किसान की पिटाई का वीडियो सामने आया है। किसान को महिलाओं और युवतियों ने भी बेहरहमी से पीटा था। इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। इसकी सूचना पर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी और सीओ दातागंज भी गांव पहुंचे।

विज्ञापन


गांव द्वियोरी निवासी हरीराम उर्फ हरी सिंह का अपने गांव के राजपाल, महेश और वीरेश आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हरीराम के परिवार वालों का कहना था कि आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसमें ग्राम प्रधान इरेंद्र सिंह, उसका भाई अनुज प्रताप और पिता संतोष भी पूरा सहयोग कर रहे थे। इसी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद थे। 

विज्ञापन

आरोपियों ने रास्ते में घेरकर पीटा था 
11 जून को हरीराम अपने खेत से चारा काटकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया था और उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी लाठी-डंडे, फावड़े से उन्हें पीट रहे थे। आरोपी उन्हें पीटते-पीटते अपने घर के दरवाजे पर खींच ले गए थे। वहां उनकी जमकर पिटाई लगाई थी। उन्हें बचाने के लिए बेटी मीरा और परिवार के अन्य लोग चीख रहे थे। जब वह बेहोश गए थे तो आरोपियों ने उनके दोनों हाथों में तमंचा पकड़ाकर वीडियो बनाए थे और फोटो भी खींचे थे। बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी।

हत्या के मामले में किसान की बेटी मीरा ने ग्राम प्रधान इरेंद्र, अनुज प्रताप, संतोष, राजपाल, महेश, वीरेश, आशा, मुनेंद्र, रिंकू और विजयपाल उर्फ वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें महेश और विजयपाल उर्फ वीरेश जेल में हैं। हत्या के 25 दिन बाद किसान की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन रेनू सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ दातागंज केके तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान के परिवार वालों से जानकारी की। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed