किसान की हत्या: हमलावरों ने लाठी-डंडों और फावड़े से पीटा था, 25 दिन बाद सामने आया वारदात का वीडियो
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी में 11 जून को किसान हरीराम की हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उसे लाठी-डंडों और फावड़े से पीटा था। 25 दिन बाद वारदात का वीडियो सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी में 50 वर्षीय किसान हरीराम उर्फ हरी सिंह की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसमें ग्राम प्रधान समेत 10 लोग नामजद हैं और दो हत्यारोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं। इस घटना के 25 दिन बाद किसान की पिटाई का वीडियो सामने आया है। किसान को महिलाओं और युवतियों ने भी बेहरहमी से पीटा था। इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। इसकी सूचना पर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी और सीओ दातागंज भी गांव पहुंचे।
गांव द्वियोरी निवासी हरीराम उर्फ हरी सिंह का अपने गांव के राजपाल, महेश और वीरेश आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हरीराम के परिवार वालों का कहना था कि आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसमें ग्राम प्रधान इरेंद्र सिंह, उसका भाई अनुज प्रताप और पिता संतोष भी पूरा सहयोग कर रहे थे। इसी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद थे।
आरोपियों ने रास्ते में घेरकर पीटा था
11 जून को हरीराम अपने खेत से चारा काटकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया था और उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी लाठी-डंडे, फावड़े से उन्हें पीट रहे थे। आरोपी उन्हें पीटते-पीटते अपने घर के दरवाजे पर खींच ले गए थे। वहां उनकी जमकर पिटाई लगाई थी। उन्हें बचाने के लिए बेटी मीरा और परिवार के अन्य लोग चीख रहे थे। जब वह बेहोश गए थे तो आरोपियों ने उनके दोनों हाथों में तमंचा पकड़ाकर वीडियो बनाए थे और फोटो भी खींचे थे। बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी।
हत्या के मामले में किसान की बेटी मीरा ने ग्राम प्रधान इरेंद्र, अनुज प्रताप, संतोष, राजपाल, महेश, वीरेश, आशा, मुनेंद्र, रिंकू और विजयपाल उर्फ वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें महेश और विजयपाल उर्फ वीरेश जेल में हैं। हत्या के 25 दिन बाद किसान की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन रेनू सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ दातागंज केके तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान के परिवार वालों से जानकारी की। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।