फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer Arvesh's last rites performed at Attina Ghat

Budaun News: अटैना घाट पर हुआ किसान अरवेश का अंतिम संस्कार

Sat, 08 Nov 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer Arvesh's last rites performed at Attina Ghat
ताऊ के साथ खड़े मृतक अरवेश यादव के पांचों बच्चे। संवाद
उसावां। मेड़ काटने के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या के बाद बृहस्पतिवार देर रात शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शुक्रवार को उसके शव का अटेना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है। किसान की हत्या की खबर सुनकर शुक्रवार को समाजसेवी व सपा नेताओं ने मृतक के निवास पर व अंतिम संस्कार में पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बे के वार्ड चार निवासी अरवेश यादव की खेत पर पड़ोसी खेत मालिक ने मेड़ के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना स्थल जनपद शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र में होने के कारण मृतक के बड़े भाई ने दो नामजद व एक अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र परौर होने के बावजूद उसावां थाना पुलिस भी आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। मृतक अरवेश यादव का शुक्रवार को अटेना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सपा नेता अवनीश यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव विवेक मोहन पाल, समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल सिंह यादव उर्फ अनिल कृष्णा मृतक के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दविश दी गई है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




पांच बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
उसावां। किसान अरवेश यादव की हुई हत्या के बाद उसके पांच मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बड़ी बेटी स्वेता 9 वर्ष, नन्हीं देवी 7 वर्ष, बेटा विकास 5 वर्ष, अंशुल 3 वर्ष व सबसे छोटा बेटा अनिकेत एक वर्ष का है। बच्चों के ताऊ रामवीर ने बताया कि उनकी भी तबीयत ठीक नहीं रहती है। कैसे इन बच्चों का लालन पालन होगा। मृतक अरवेश यादव की पत्नी गीता का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद

ताऊ के साथ खड़े मृतक अरवेश यादव के पांचों बच्चे। संवाद

ताऊ के साथ खड़े मृतक अरवेश यादव के पांचों बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed