फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fake TT caught on railway station

रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी टीटी

Sat, 15 Apr 2017 01:28 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 15 Apr 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक फर्जी टीटी यात्रियों के टिकट चेक करते समय पकड़ा गया। फर्जी टीटी बरेली के शाहमतगंज का रहने वाला वसी पुत्र नसीम है। जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर उसका चालान कर दिया।  
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे बदायूं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक युवक यात्रियों के टिकट चेक कर रहा था। इस दौरान स्टेशन पर कार्यरत टीटी सुनील और महेंद्र वाजपेयी ने उसको देखा तो वह चौंक गए। उन्होंने उससे पूछा कि क्या वह यहां नया आया है, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया। आई कार्ड भी नहीं दिखा पाया। इस पर सुनील ने जब अधिकारियों के पास चलने को कहा तो पकड़े गए युवक ने कबूल लिया कि वह टीटी नहीं है। बोला, मैं तो मजाक में टिकट चेक करने लगा। इस पर टीटी सुनील ने स्टेशन के अधिकारियों और जीआरपी को इसकी सूचना दी। युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर उमेश पाल सिंह ने बताया कि फर्जी टीटी ने अपना नाम वसी पुत्र नसीम निवासी शाहमतगंज, बरेली बताया है। वह बदायूं में रहकर कहीं नौकरी करता है। इस दौरान प्लेटफार्म पर आया और खुद को टीटी बताकर वहां बैठे तथा ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के टिकट चेक करने लगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed