{"_id":"58fb46b34f1c1bbf068b4cac","slug":"failed-students-in-english-again-exams-one-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी में फेल छात्रों की फिर हुई परीक्षा, एक अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी में फेल छात्रों की फिर हुई परीक्षा, एक अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी में फेल छात्रों की फिर
हुई परीक्षा, एक अनुपस्थित
-एमजीपी कॉलेज में 27 बच्चों को फेल करने का मामला
-डीआईओएस के आदेश पर निगरानी को मौजूद रही टीम
महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज (एमजीपी) में कक्षा-11 के 27 छात्रों को अंग्रेजी विषय में फेल कर दिए जाने के मामले में डीआईओएस राकेश कुमार के आदेश पर शनिवार को फिर से पेपर कराया गया। परीक्षा की निगरानी पांच सदस्यीय टीम ने की। अंग्रेजी के फर्स्ट पेपर में पंजीकृत छात्रों में एक गैरहाजिर रहा। द्वितीय पेपर रविवार को होगा।
कॉलेज परिसर में अंग्रेजी की परीक्षा सुबह में आठ बजे शुरू हुई। डीओआईएस राकेश कुमार की ओर से निगरानी को नियुक्त राजकीय इंटर कॉलेज दहेमू के प्रधानाचार्य नवल किशोर उपाध्याय, बदायूं जीआईसी के प्रवक्ता तुलाराम शाक्य, सुरेंद्र कुमार, हरीबाबू सक्सेना और हरीबाबू सिंह की देखरेख में परीक्षार्थियों को कापियां वितरित की गईं। पेपर भी डीआईओएस कार्यालय से पहुंचे। प्रधानाचार्य वाईके सिंह ने बताया कि अंग्रेजी के फर्स्ट पेपर में 27 के मुकाबले 26 छात्रों ने हिस्सा लिया। गैरहाजिर छात्र संजय ने खुद को आउट ऑफ स्टेट बताते हुए पहुंचने में असमर्थता व्यक्त कर दी थी।
तीन घंटे के पेपर के दौरान कॉलेज के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया। पेपर के बाद कापियां भी पांच सदस्यीय टीम की मौजूदगी में सील की गईं। बता दें कि कॉलेज में कक्षा-11 अंग्रेजी विषय के 27 छात्रों को फेल किए जाने का मामला सामने आने पर डीआईओएस ने विभागीय स्तर से गोपनीय जांच कराई थी। जांच में प्रवक्ता सुनहरी लाल सूर्या को दोषी करार देकर फिर से परीक्षा कराने का आदेश दिया गया था। प्रधानाचार्य ने बताया-अंग्रेजी का द्वितीय पेपर रविवार को होगा। दूसरे पेपर में भी पांच सदस्यीय टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
शिक्षक को कर दिया गया था सस्पेंड
उझानी। एमजीपी कॉलेज में अंग्रेजी विषय के जिन छात्रों को फेल किया गया था, उन्होंने मूल्यांकन करने वाले प्रवक्ता सूर्या पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। छात्रों ने फेल किए जाने की वजह ट्यूशन नहीं पढ़ना बताया था। उस वक्त जो छात्र उत्तीर्ण हुए, उन्होंने फिर से परीक्षा में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया था। फेल 27 छात्रों ने विकल्प के रूप में फिर से परीक्षा कराने की गुहार लगाई थी। प्रबंधक पूनम अग्रवाल की संस्तुति पर सूर्या को सस्पेड किया जा चुका है।