फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   expreswe

ग्रामीणों को अपने झांसे में लेने की कोशिश करने लगे माफिया

Mon, 09 Dec 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
expreswe
बदायूं/ बिल्सी। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे के रास्ते में जिले के 195 गांव आ रहे है। इनमें बिल्सी तहसील के कुछ गांव ऐसे हैं, जो सोत नदी के किनारे बसे हैं। ऐसे में गंगा एक्सप्रेस वे सोत नदी के पास से गुजरने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो जल्द ही इस इलाके के दिन बहुर जाएंगे। ऐसे में भूमाफिया ने गांव में लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश मिलने के बाद में डीएम कुमार प्रशांत ने गंगा एक्सप्रेस वे के रास्ते में आने वाले 195 गांवों में किसी भी प्रकार की जमीन के खरीद फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही जिन 195 गांव से होकर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गंगा एक्सप्रेस वे होकर निकल रही है। उनमें बिल्सी तहसील के 17 गांव भी आ रहे हैं। जिनमें अधिकांश गांव सोतनदी के किनारे बसे हुए हैं। ऐसे में एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद सोत नदी का भी विकास संभव होगा। ऐसा क्षेत्र के लोग मानने लगे हैं। निबंधक कार्यालय द्वारा जारी किए गए पत्र में क्षेत्र के गांव ओया, फकीराबाद, भतरी गोवर्धनपुर, बरनीघाट, मूसापुर, धनौली, रुदैना घंघोसी, नागरझूना तहसील क्षेत्र के वो गांव है। जो सोत नदी के किनारे बसे हुए हैं। गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण से सोत नदी के किनारे बसे इन गांवों को विकास की तेज रफ्तार मिलेगी। वहीं गंगा एक्सप्रेस वे इन गांवों से निकलने की सूचना पर माफिया ने ग्रामीणों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed