फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ever received cleanliness award, today's unhealthy

कभी स्वच्छता के लिए मिला था अवार्ड, आज हाल-बेहाल

Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ever received cleanliness award, today's unhealthy
नाला - फोटो : अमर उजाला
वार्ड परिक्रमा-                         
विज्ञापन

वार्ड संख्या-नौ      
                   

शहर के जिस वार्ड नंबर नौ को कभी स्वच्छ वार्ड के लिए कमिश्नर की ओर से स्वच्छता का अवार्ड दिया गया था, उस वार्ड की कई गलियों में अब कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गांधी नगर, सम्राट अशोक नगर, नाहर खां सराय नई बस्ती और नाहर खां सराय आदि मोहल्लों वाले इस वार्ड के नागरिक गंदगी, चोक नालियों और टूटी सड़कों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। नाले-नालियां चोक होने से बारिश में जलभराव का डर इन्हें भी सताए हुए है। इस वार्ड में लगभग 50-55 प्रमुख गालियां हैं। इसमें अधिकतर टूटी हैं। कहीं बिजली विभाग की ओर से खोदकर डाल दी गई हैं और कहीं पहले से टूटी पड़ीं हैं। वार्ड में जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस वार्ड में दो-तीन नाले भी बहते हैं। उनकी सफाई न होने से वे चोक हैं और कई जगह से खुले होने की वजह से निकलने वाले लोग आए दिन गिरते रहते हैं। वार्ड में सम्राट अशोक नगर, गांधी नगर इस्लामियां कालेज के पीछे और नाहर खां सराय नई बस्ती में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है।
   
वार्ड में दिक्कत                  
-नाहर खां सराय नई बस्ती में विनोद और राम चरन ने बताया कि यहां नाले की सफाई नहीं की गई है। नाला खुला होने की वजह से बदबू आती है। बच्चे नाले में गिर जाते हैं। कई बार बच्चों के काफी चोटें आई हैं। यहां की शिकायत कई बार से की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं होती है।       
विज्ञापन

-गांधी नगर इस्लामियां कॉलेज के पीछे सड़क और नाली टूटी है। नाला भी चोक है, इससे हल्की बारिश से ही जलभराव हो जाता है। कमलेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को भोर में हुई बारिश से घरों में पानी घुस गया। रात करीब दो बजे से जागना पड़ा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

-सम्राट अशोक नगर में जलभराव हो गया। यहां की गलियां खराब हैं। देवेंद्र, योगेश और विक्की ने बताया कि इलाके के नाले की सफाई नहीं कराई गई है। इससे नालियों में पानी गंदगी के साथ भर जाता है, जिससे लोगों को रहना मुश्किल हो रहा है।
------------------             
क्या कहते हैं लोग
नई बस्ती नाहर खां सराय की सरला का कहना है कि उनके मोहल्ले में पानी बहुत कम आता है। नाला खुला होने की वजह से बच्चे गिर जाते हैं। यहां स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात में गलियों में अंधेरा रहता है।
        
नाहर खां सराय के अब्बास कहना है कि जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हुए हैं और गलियों को बने दो महीने नहीं हुए है, वह फिर टूटने लगी हैं। गलियों में सफाई नहीं होने से कूड़ा इधर-उधर पड़ा रहता है।
              
सम्राट अशोक नगर में रहने वाले अंकित ने बताया कि गली में घास खड़ी है, नाला चोक हैं, इसकी सफाई ही नहीं कराई गई है। घरों में पानी घुस जाता है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।


नगर पालिका सदस्य कहिन
वार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। नाले की सफाई भी कराई जा रही है। वार्ड शहर में स्वच्छता के लिए पहले नंबर पर है और कमिश्नर की ओर से दो साल पहले अवार्ड मिल चुका है। पानी भी कॉलोनी में भरपूर जा रहा है।     
-अशफाक अली, नगर पालिका सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed