{"_id":"68d449140289778f590dc3bb","slug":"even-after-a-year-75-thousand-people-could-not-get-pure-drinking-water-badaun-news-c-123-1-sbly1001-147713-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: साल भर में भी 75 हजार आबादी को नहीं मिल सका शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: साल भर में भी 75 हजार आबादी को नहीं मिल सका शुद्ध पेयजल
विज्ञापन
नगर में बन रहा ओवरहेड टैंक। संवाद
बदायूं। नगर पंचायत इस्लामनगर में अमृत 2.0 योजना के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति का सपना अभी तक अधूरा ही है। नवंबर 2023 में बड़े उत्साह से शुरू की गई इस योजना को जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। तय समय सीमा बीतने के तीन माह बाद भी परियोजना पूरी नहीं हो पाई है।
यहां 8,687 पानी के कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य था। अब तक 4,610 घरों में ही कनेक्शन कराए जा सके हैं। करीब एक साल से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे करीब 75 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कें लोगों के आवागमन में रोड़ा बनी हुईं हैं।
इस्लामनगर में पुनर्गठन योजना 13.61 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हुई थी। इसके तहत 69 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी थी। दो नए ट्यूबवेल और तीन ट्यूबवेल का रिबोर, पांच पंपिंग प्लांट व 8677 घरेलू कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन धरातल पर हालात बिल्कुल अलग हैं।
विज्ञापन
कस्बे के महेंद्र नगर टू, मंगला देवी रोड नई बस्ती, मोहल्ला सााहूकारा, मोहल्ला कोरियन में अब तक पानी की पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इसके अलावा मोहल्ला टंकी, मोहल्ला कूंचा, रामलीला रोड पर पानी की पाइप लाइन डाली है, लेकिन कनेक्शन नहीं किए गए हैं। इससे स्थानीय लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
4,610 कनेक्शन ही हो सके
नगर पंचायत में पेयजल योजना के तहत 8,687 पानी के कनेक्शन होने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक 4,610 कनेक्शन ही हो सके हैं। वर्ष नवंबर 2023 में शुरू हुई इस योजना का काम जून 2025 तक पूरा होना था। इसके बाद भी अभी काम अधूरा है। इसकी वजह से नगर पंचायत के मोहल्लों में सड़कें खोदकर डालने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
कुछ मोहल्लों में ट्रॉयल किया शुरू तो लाइन निकली लीक
पुनर्गठन योजना के तहत मंगलवार को ठेकेदारोें ने कुछ मोहल्लाें में पानी देने के लिए ट्रायल शुरू किया, लेकिन अधिकांश जगहों पर पानी की पाइप लाइन लीक होती मिली। इसकी वजह से ट्रॉयल को बीच मेें ही रोकना पड़ गया।
नई पाइप लाइन पड़ी नहीं, पुरानी भी कर दी बंद
अमृत 2.0 योजना के तहत कस्बे में जो पानी की पाइप लाइन डाली गई है उसकी वजह से पानी की पुरानी पाइप लाइन बंद कर दी गई है। इसकी वजह से करीब 75 हजार की आबादी वाली पूरी नगर पंचायत को करीब एक साल से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मोहल्ला के राम सिंह, सोनू, मोहित का कहना है कि कई बार अधिकारियों को इसके बारे में शिकायत की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लोग हैंडपंप व घरों में लगे सबमर्सिबल व पंप के माध्यम से पानी की आपूर्ति पूरी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत होने के बाद भी यहां नगर पंचायत से किसी घर में जलापूर्ति नहीं की जा रही है।
-- -- पानी भी नहीं मिल रहा, सड़कों की हालत भी है खराब-- --
करीब साल भर से पानी की आपूर्ति बंद हैै। सड़कों की स्थिति भी बेहद खराब है। सही से दोपहिया वाहन तक नहीं निकल पाते हैं। कई जगहों पर तो पैदल चलना भी दूभर हो गया हैै। - सुधीर
कई बार अधिकारियों से शिकायत की कि जहां पर पाइप डाला जा चुका है, पहले वहां की रोड सही कर दें, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं हैं। केवल सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं हैं। -अमर दीप
ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतर आए हैं, इसकी मुख्य वजह यह है कि अधिकारी भी शिकायतों पर गौर नहीं कर रहे हैं। जिससे दिक्कत बढ़ रही है। -अर्पित
कस्बे के कई मोहल्लों में अभी तक मुख्य पाइप लाइन ही नहीं डाली गई है, जबकि इस योजना को पूरा करने का समय काफी पहले ही निकल चुका है। - विनोद शास्त्री, वार्ड 15 सभासद
पेयजल योजना पूरी करने का काम अभी जारी है। ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए। - रवि यादव, ईओ, नगर पंचायत, इस्लामनगर