{"_id":"93d8584d8dcf6d0b7bcb39d5afa3ff22","slug":"errorless-counting-should-be-done-on-sunday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिक निष्पक्ष, त्रुटि विहीन करें मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिक निष्पक्ष, त्रुटि विहीन करें मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 11 Dec 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 दिसंबर को सभी पंद्रह ब्लाकों की होगी गिनती
जिलाधिकारी शंभू नाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने स्थानीय मंडी समिति में ब्लाक जगत और सालारपुर के मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गणना प्रात: सात बजे शुरू करा दी जाएगी। उन्होंने सावधानी तथा सतर्कता के साथ मतगणना कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भेदभाव न करते हुए सभी के साथ समान नियम लागू हों। इससे पूर्व डीएमए एसएसपी ने मण्डी समिति बदायूं में तैयारियों का जायजा लिया।
पुलिस की निगरानी में होगी मतगणना
एसएसपी सौमित्र यादव ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में गणना कार्य कराया जाएगा। प्रत्येक गणना टेबिल पर एक कासं्टेविल और एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी और प्रति पांच टेबिल पर एक एसआई लगाया जाएगा। सभी स्थानों के लिए स्थानीय थानाध्यक्ष को मतगणना का इंचार्ज बनाया गया है और गणना स्थल के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की व्यवस्था किए जाने के साथ ही प्रत्येक दो ब्लाकों पर एक पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी लगाया जाएगा।
अलग-अलग अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने ब्लाक दहगवां, सहसवान, इस्लामनगर और अंबियापुर पहुंचकर मतगणना की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ब्लाक दातागंज, समरेर, उसावां और म्याऊं, एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव ने ब्लाक
विज्ञापन
मतदेय स्थलवार होगी गणना
मतों की गणना मतदेय स्थलवार की जाएगी। एक ग्राम पंचायत के के तहत आने वाली सभी मतपेटिकाओं से संबंधित टेबिल पर खोली जाएंगी। प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत की मतगणना अलग-अलग टेबिलों पर की जाएगी। अभिकर्ताओं को दिखाकर मतपेटिका की सील खोली जाएगी और मतपत्र निकालने के बाद खाली मतपेटिका उन्हें दिखाई जाएगी। व्यवस्था की गई है कि प्रति चक्र की गणना के बाद अंकन शीट पर मतगणना अभिकर्ताओं के भी हस्ताक्षर कराएं जाएंगे।
चक्रवार जाएंगे एजेंट अंदर
मतगणना परिसर में केवल उन्हीं अभिकर्ताओं को जाने दिया जाएगा जिनके वार्ड से संबंधित मतगणना का कार्य चल रहा होगा। गणना चक्र पूरा होने के बाद दूसरे वार्ड के एजेंट ही अन्दर जा सकेंगे।
बसों की रहेगी व्यवस्था
जाड़े और कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी शंभू नाथ ने ब्लाक जगत और सालारपुर को छोड़कर सभी ब्लाकों को जाने के लिए गणना कार्मिकों को प्राइवेट बसों की व्यवस्था कराई है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि 13 दिसंबर प्रात: चार बजे इस्लामियां इंटर कॉलेज से प्रत्येक ब्लाक के लिए दो प्राइवेट बसों की व्यवस्था की गई है। कार्मिक ड्यूटी स्थल तक जाने के लिए बसों से जा सकते हैं। ब्लाक जगत और सालारपुर की मतगणना मंडी समिति बदायूं में होने के कारण यहां अपने साधन से जाना होगा।
गणना टेबलों की होगी व्यवस्था
ब्लाकों में प्रत्येक एआरओ को न्यूनतम एक सेट गणना मेज, प्रधान पद और दूसरी मेज सदस्य ग्राम पंचायत की गणना को आवंटित की गई हैं। प्रत्येक गणना टेबिल पर एक गणना पर्यवेक्षक और चार गणना सहायकों को लगाया जाएगा। गणना कार्मिकों की 12 घंटे की शिफ्ट होगी। परिणाम की घोषणा लाउडस्पीकर द्वारा की जाएगी।
दो सौ मीटर की परिधि में होगी वीडियोग्राफी
गणना प्रांगण की दो सौ मीटर परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों के ही वाहन जा सकेंगे। गणना कार्य पर पैनी पजर रखने को सभी ब्लाकों में दो दो वीडियोग्राफर लगाए गए हैं।
हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज आज बदायूं में
बदायूं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के प्रशासनिक जज भारत भूषण 12 दिसंबर को जजी परिसर स्थित नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करेंगे।