फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Encroachment on the highway, the root of the problem

हाईवे पर अतिक्रमण, मुश्किलों की जड़

Sat, 18 Apr 2015 08:07 PM IST
बिसौली।
बिसौली। Updated Sat, 18 Apr 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर अतिक्रमण के कारण पूरे दिन जाम ही जाम रहता है। पालिका ने कई बार अतिक्त्रस्मण हटाओ अभियान चलाया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके साथ ही गलियों में भी सामान सड़क पर रखा होने के कारण दोपहिया वाहनों तक का निकलना दूभर है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पालिका प्रशासन द्वारा नगर में अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। पालिका और तहसील प्रशासन ने कई बार यह अभियान चलाया लेकिन आज तक हाईवे से अतिक्त्रस्मण नहीं हटा। गंभीर बात तो यह है कि दोपहर तक यह अभियान चलता है और शाम होते-होते पूरा हाईवे फिर अतिक्त्रस्मण से पट जाता है। हालात इतने बदतर हैं कि जितना सामान दुकान के अंदर उतना ही बाहर। आसफपुर मोड़ से लेकर दबतोरी मोड़ तक तो अतिक्रमण से बदतर स्थिति है।
विज्ञापन

यही हाल नगर के भीतर की गलियों का है। चाहे बुध बाजार रोड हो या फिर सराय रोड, हर जगह पूरी सड़क घिरी हुई हैं। इसके साथ ही छोटी-छोटी गलियों में भी हाल खराब है। इन गलियों में चार पहिया वाहन तो दूर की बात रही, दुपहिया वाहन का तक निकलना मुश्किल है। सही अर्थों में अतिक्त्रस्मण हटाओ अभियान तब ही सफल होगा, जब दोबारा अतिक्रमण न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed