फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   encroachment drive slow down in budaun

मिटने लगे लाल निशान, कब हटेगा अतिक्रमण

Thu, 01 Feb 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 01 Feb 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
encroachment drive slow down in budaun
Red cross on encroachment
नगर पालिका की नई सरकार बनी तो नए निजाम ने शहर को सुंदर बनाने का दावा किया। आठ जनवरी को अतिक्रमण विरोधी अभियान भी चलाया गया। सड़क घेरकर अवैध निर्माण करने वालों के यहां लाल निशान भी लगाए गए। दीवारों पर लगाए गए ये लाल मिटने लगे, लेकिन नगर पालिका प्रशासन स्थायी अतिक्रमण हटाने की हिम्मत नहीं जुट सका। 
विज्ञापन

शहर को सुंदर बनाने को लेकर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल के नेतृत्व में आठ जनवरी को अभियान चलाया गया। लावेला चौक से शुरू हुआ अभियान पहले ही दिन विवाद की भेंट चढ़ गया। टीम ने चुंनिदा दुकानों को अपना निशाना बनाया। इसके बाद में व्यापारियों ने हंगामा किया तो टीम ने वहां से हटकर सिर्फ टेलीफोन के खंभों और पोस्टरों को अपना टारगेट बना लिया। इसमें भी पालिका की टीम ने बिना नोटिस जारी किए ही शहर से बीएसएनएल के खंभों को हटा दिया। इस वजह से कई जगहों पर बेसिक फोन और ब्राडबैंड की सेवा प्रभावित हो गई। वहीं पालिका की टीम ने छह सड़क पर अभियान चलाया। यहां पर भी पालिका की टीम पर पक्षपात का आरोप लगा। इसको लेकर जबरदस्त विरोध हुआ। व्यापारियों ने नगर पालिका परिसर में विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की ओर से हमेशा एक तरफा कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

 
क्या कहते हैं व्यापारी 

पक्षपात न करे टीम 
नगर पालिका की ओर से लगातार मनमानी की जा रही है। अपने मन मुताबिक दुकानों पर निशान लगाया जा रहा है। जो इनके चहेते हैं, उनकी दुकान की ओर यह लोग झांक कर तक नहीं देखते हैं। अगर कोई नियम लागू करना चाहते है तो करें। इसमें पक्षपात क्यों करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-ज्योति कृष्ण दुबे 

अपनों के लिए रियायत 
शहर को साफ रखने में हमें कोई हर्ज नहीं है। हम लोग भी इससे जुड़ना चाहते हैं। लेकिन पालिका की ओर से एक तरफा कार्रवाई की जाती है। जो ठीक नहीं। बिना जान पहचान वालों को निशाना बनाया जाता है। जिसकी जान पहचान है, उससे रियायत बरती जाती है। 
-मुनेंद्र 

केवल सुंदर बनाने पर दें ध्यान 
अगर नगर पालिका प्रशासन को वाकई में शहर को सुंदर बनाना है, तो एक निश्चित तारीख को एक तरफ से अभियान शुरू कर दे। यह नहीं देखे कौन अपना है कौन पराया। केवल इस बात का ध्यान रखे कि शहर भी हम सब का घर है लेकिन ऐसा आज तक नहीं हो पाया है। 
-अजय कश्यप 

हर कोई करेगा सहयोग 
नगर पालिका की ओर अभियान तो चलाया गया, लेकिन कुछ जगहों पर और चुनिंदा दुकानदारों के खिलाफ। जो सही नहीं है। अच्छे काम में हर कोई सहयोग करेगा। लेकिन अभियान ठीक प्रकार से चलाया जाए। 
-रफी अहमद 

बाजार में स्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान लगाए गए थे। साथ ही दुकानदारों को इसके लिए चेतावनी दी जा चुकी है, क्योंकि यह वैधानिक प्रक्रिया है। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट को होना जरूरी है। जैसे ही वह आते हैं। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

-दीपमाला गोयल, चेेयरमैन 

शहर के 10 प्रमुख चौराहों के साथ में बाजार में स्थायी अतिक्रमण वाले स्थानों को चयनित किया गया और उन स्थानों पर लाल निशान लगाए। प्रशासन की ओर से जैसे ही चौराहों से स्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा। तभी एक तरफ से इन स्थानों से स्थायी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। 
-निशा मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed