फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Employees raised their voice against privatization

Budaun News: निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने उठाई आवाज

Thu, 10 Jul 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Employees raised their voice against privatization
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक व अन्य विभाग के कर्मचारी। संगठन
बदायूं। बैंकों के निजीकरण की नीति के विरोध में बुधवार को कई विभागों के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने प्रदर्शन किया। इसमें में पोस्ट ऑफिस, एलआईसी समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय बैंक यूनियन के अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं। पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि लगातार बैंकिंग सेक्टर को निजी हाथों में सौंपने की साजिश चल रही है। इससे कर्मचारियों की नौकरी असुरक्षित हो जाएगी। सहायक महासचिव अतुल पाल सिंह ने कहा कि इससे आम जनता की जमा पूंजी भी जोखिम में रहेगी। मंजर फरशोरी ने कहा कि इस नीति को सरकार तुरंत वापस लें। अन्य वक्ताओं ने एलआईसी में 100 प्रतिशत एफडीआई, कॉरपोरेट कर्ज माफी, एनपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू करने की मांग की। साथ ही ग्रामीण बैंक कर्मियों के वेतन समझौते, जीवन व स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी समाप्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर सुवेश कुमार, अर्चना राना, सुहानी, कृतिका, परमानंद, रवि कुमार, राकेश वर्मा, उदयवीय, अशोक वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed