फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Employees demanding restoration of old pension scheme in Budaun

Budaun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार, निकाली तिरंगा रैली; एनपीएस को बताया छलावा

Thu, 20 Aug 2026 03:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 03:15 PM IST
सार

बदायूं में बृहस्पतिवार को सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा बाइक रैली निकाली। उन्होंने नवीन पेंशन सिस्टम का विरोध किया। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विज्ञापन
Employees demanding restoration of old pension scheme in Budaun
कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली के लिए तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह के नेतृत्व में नवीन पेंशन सिस्टम एवं यूनीफाइड पेंशन स्कीम का विरोध कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। 

विज्ञापन


अटेवा मंच के जिला महामंत्री एवं चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष लल्लू सिंह ने कहा कि नवीन पेंशन स्कीम एक छलावा है। शेयर बाजार पर आधारित एक व्यवस्था है। जिसमें शिक्षकों व कर्मचारियों एवं अधिकारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि यूनीफाइड पेंशन स्कीम शिक्षकों व कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हित में नहीं है और न ही सरकार के हित में है। इस स्कीम से कर्मचारी पूरी तरह हताश व निराश हैं। कर्मचारी सरकार की ओर बड़ी उम्मीदों के साथ देख रहे हैं कि सरकार हमारी पीड़ा को समझे और पुरानी पेंशन बहाल करें। 
विज्ञापन


जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि देश व प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है लेकिन कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के समय एनपीएस और यूपीएस पेंशन स्कीम के रूप में पेंशन बहुत कम दी जा रही है। जिससे बुढ़ापे में जीवन-यापन कराना अत्यंत कठिन है। इसका आज पूर्णतः विरोध हो रहा है। कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। रैली में प्रमोद कुमार प्रजापति, हरिओम शाक्य, उवैश अंसारी, मुकेश कुमार दिवाकर, रोशन सिंह, मथुरा सिंह, विजय सिंह यादव, आरिफ अली, विनीत कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, पप्पू वाल्मीकि, रेखा, मंजू सुमन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन स्कीम पर कर्मचारियों की चिंता
जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। यह नई ऊंचाइयों को छू रहा है। लेकिन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय एनपीएस और यूपीएस जैसी स्कीमों से बहुत कम पेंशन मिल रही है। इससे बुढ़ापे में जीवन-यापन अत्यंत कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी कारण आज इसका पूर्णतः विरोध हो रहा है।

रैली में शामिल प्रमुख लोग
इस तिरंगा बाइक रैली में कई प्रमुख कर्मचारी नेता और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें लालबहादुर सिंह, लल्लू सिंह, धर्मेंद्र कुमार शर्मा और अजय कुमार जैसे नेता शामिल थे। प्रमोद कुमार प्रजापति, हरिओम शाक्य, उवैश अंसारी और मुकेश कुमार दिवाकर भी मौजूद थे। इनके अलावा रोशन सिंह, मथुरा सिंह, विजय सिंह यादव और अन्य कई कर्मचारी भी रैली का हिस्सा बने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed