फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Employee benefits The Corporation has Responsible for the printing of ration cards

कर्मचारी कल्याण निगम को दिया राशन कार्डों के मुद्रण का जिम्मा

Mon, 29 Feb 2016 11:30 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 29 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने वाला है इसके लिए आपूर्ति विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। राशन कार्डों में सुधार का कार्य बेहद तेजी से किया जा रहा है। विभाग ही नहीं नेट पर कहीं भी राशन कार्ड में सुधार के लिए राशन कार्ड ऑनलाइन कर दिए गए हैं। वहीं सुधार किए गए राशन कार्डों का मुद्रण करने के लिए शासन स्तर से कर्मचारी कल्याण निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि लंबे समय से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 लागू करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड आन लाइन कर दिया है। इन राशन कार्डों में पहले भारी गलतियां रह गईं हैं। इनके सुधार के लिए अभी तक तो विभाग में सुधार का काम हो रहा था लेकिन अधिक लोगों के राशन कार्डों में गलतियां मिलने के बाद आन लाइन गलती सुधार की छूट दे दी गई है। इससे जल्दी ही राशन कार्ड में गल्तियां सही की जा सकें।
विज्ञापन

अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 लागू हो सके इसके लिए आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने कर्मचारी कल्याण निगम को राशन कार्ड के मुद्रण का जिम्मा सौंपा है। निगम के अधिशासी निदेशक एके  उपाध्याय ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और जिला आपूर्ति अधिकारियों को गलती रहित राशन कार्ड मुद्रित करवाने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 लागू करने के लिए तैयारियां जारी हैं। इसके लिए विभागीय कर्मचारी मेहनत से सुधार और सूची आबद्ध करने के लिए संबंधित रिकार्डों को दुरुस्त कर रहे हैं। कर्मचारी कल्याण निगम को मुद्रण का काम दिए जाने संबंधी निर्देश प्राप्त हो चुके हैं।
- सत्यदेव, जिला पूर्ति अधिकारी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed