फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity system will be improved with Rs 57 crore, relief will be provided.

Budaun News: 57 करोड़ से सुधारी जाएगी बिजली व्यवस्था, मिलेगी राहत

Tue, 26 May 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 26 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity system will be improved with Rs 57 crore, relief will be provided.
वर्कशॉप पर रखे ट्रांसफार्मर। संवाद
बदायूं। जिले में 57 करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था सुधारी जाएगी इसके लिए मंजूरी मिल गई है। जिले में ओवरलोडिंग की समस्या को कम करने के लिए 348 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। साथ ही 19 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। विद्युत उपकेंद्रों पर लोड कम करने के लिए चार विद्युत उपकेंद्र और 12 विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता दोगुनी की जाएगी।
विज्ञापन


गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम की ओर से वर्ष 2026-27 में बिजनेस प्लान के तहत ओवरलोडिंग को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जिले में 57 करोड़ की धनराशि के कार्य कराने के लिए मंजूरी मिल गई है। इसमें अधिकतर धनराशि ओवरलोडिंग को कम करने के लिए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि पर की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत दिलाने के उद्देश्य से ट्रांसफाॅर्मरों के लिए निविदाएं जारी कर दी गई हैं। जिससे जून तक सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि करने का कार्य शुरू किया जा सके। जिले में 25 से 63 और 63 से 100 केवीए के 348 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। वहीं 19 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में विद्युत उपकेंद्रों पर लोड कम करने के लिए जिले में चार विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे। जो 33/11 के पांच एमवीए की क्षमता के होंगे। इससे उपकेंद्रों को लंबी लाइन के साथ अतिरिक्त लोड की कटौती होगी। इनमें एक विद्युत उपकेंद्र शहर के पास ही माता की मसानी पर बनेगा। इससे नवादा क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी। इसके साथ कछला, कटरा सहादतगंज और वनकोटा पर नए विद्युत उपकेंद्र का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता की जाएगी दोगुनी

जिले में जिन उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग की समस्या आ रही थी। इन सभी विद्युत उपकेंद्रों को चिह्नित कर लिया गया है। अब इन विद्युत उपकेंद्रों की कार्यक्षमता दोगुनी कर दी जाएगी। इनमें कचहरी, मीरा सराय, बिल्सी टाउन, बिल्सी ग्रामीण, उझानी टाउन, उझानी ग्रामीण, सहसवान टाउन, सहसवान ग्रामीण, अलापुर, बिनावर, दातागंज, कुंवरगांव विद्युत उपकेंद्र शामिल हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।

जर्जर तारों की समस्या को किया जाएगा दूर

आंधी और ओवरलोडिंग की समस्या के चलते फाॅल्ट होने पर जर्जर तार बहुत जल्दी टूटकर गिर जाते हैं। इसकी वजह से सप्लाई बाधित हो जाती थी। इसको देखते हुए इस वित्तीय वर्ष में एलटी लाइन, 11 केवीए लाइन के 26 काम और 33 केवीए की लाइनों का काम किया जाएगा। साथ ही बाइफरकेशन का कार्य किया जाएगा। इससे जर्जर तारों की समस्या दूर होगी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।


वर्जन-

जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजनेस प्लान के तहत 57 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद ट्रांसफाॅर्मरों की कार्यक्षमता की वृद्धि के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे बिजली व्यवस्था में काफी सुधार हो जाएगा और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed