फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity system disrupted across the district

Budaun News: जिलेभर में गड़बड़ाई बिजली व्यवस्था

Tue, 26 May 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 26 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity system disrupted across the district
बदायूं। शासन के आदेशों के बाद भी विद्युत निगम आंधी में गिरे खंभों और लाइनों को सुधारने में नाकाम है। सोमवार की रात आई आंधी ने बिजली की स्थिति और बिगाड़ दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। खेतों में खड़ीं फसलें सूखने के कगार पर हैं। बिजली कटौती ने गांव हो या शहर लोगों का दिन को चैन और रात की नींद उड़ा दी है। बिजली न मिल पाने के कारण लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन


कादरचौक। सोमवार रात को आई आंधी के कारण कादरचौक विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन खराब हो गई। इससे उपकेंद्र के 77 गांव की आपूर्ति सोमवार रात गुल हो गई। मंगलवार की सुबह नौ बजे उपकेंद्र से सप्लाई सुचारु हो सकी। 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन


दबतोरी। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र के करेंगी कृषि फीडर को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति पिछले 24 घंटे से बाधित है। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पिछले 20 दिनों से करेंगी कृषि फीडर को मुश्किल से औसतन चार से छह घंटे ही बिजली मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबतोरी के किसान जमील अहमद, लल्ला बाबू ने का कहना है कि पिछले 10 दिन में पांच बीघा मक्का की सिंचाई नहीं हो पा रही है, लो वोल्टेज होने के कारण नलकूप नल के बराबर भी पानी नहीं दे पाता है।

फैजगंज। सोमवार की रात आई आंधी के बाद विद्युत निगम के कर्मचारी बिजली लाइनों में फाॅल्ट ढूंढने में लगे हैं। इसकी वजह से 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है।

सैदपुर। आंधी बारिश के चलते बिजली लाइनों में फाॅल्ट आ जाने के कारण नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विद्युत निगम के कर्मचारी फॉल्ट ढूंढने और उन्हें दुरुस्त करने में लगे हैं। इसकी वजह से पिछले 16 घंटे से आपूर्ति ठप पड़ी है। लोगों की पूरी दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है।

--
वर्जन- ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था में लगातार सुधार किया जा रहा है, रात में आंधी की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बाधित हुई थी, जिसे विद्युत कर्मियों की ओर शाम तक ठीक कर दिया गया है। - अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed