{"_id":"b66f288c4d4e78ccf883f8e0021016e1","slug":"electricity-price-rise-and-performance-against-scams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के दाम बढ़ाने और घोटालों के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के दाम बढ़ाने और घोटालों के विरोध में प्रदर्शन
badaun
Updated Thu, 02 Jul 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के दामों में हुई वृद्धि तथा जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों में आए बजट को बंदरबाट करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भाकियू और बीकेडी ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ऐलान किया गया कि शिक्षा विभाग में हुए घोटालों की जांच की मांग को लेकर 25 जुलाई को लखनऊ में विधानसभा के सामने भूख हड़ताल शुरु की जाएगी। इस बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि कस्तूरबा गांधी स्कूलों हुए घोटाले पर पर्दा डाला जा रहा है। अधिकारियों द्वारा मामला उजागर करने वालों को धमकाया जा रहा है। भाकियू और बीकेडी इस मामले पर खामोश नहीं रहेगी। जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। सक्सेना ने बिजली के दामों में की गई वृद्धि पर आक्रोश जताया। अन्य वक्ताओं ने बिजली के दामों को वापस लेने की मांग की। कहा कि सरकार ने दाम बढ़ाकर किसानों के पेट में छुरा भोंकने का काम किया है।
भाकियू के नगराध्यक्ष हारुन गौस ने भी बिजली के दामों को आम जनता के हितों में वापस लेने की मांग की। मालवीय आवास गृह पर हुए प्रदर्शन में भाकियू के जिला प्रवक्ता नरेंद्र सक्सेना, पप्पू कुशवाह, अमन सागर, किशनलाल, संजीव यादव, चौधरी सौदान सिंह, कहलन मियां, कल्लू यादव,भीकम सिंह, सतीश चंद्र साहू आदि थे।