फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   electricity

बिजली कटौती से खफा कांग्रेसियों ने उपकेंद्र पर ठोंके ताले

Sat, 08 Aug 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 08 Aug 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
electricity
नगर और आसपास के क्षेत्र में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। दिन-रात मिलाकर कुल चार-पांच घंटे ही सप्लाई मिल पाती है। वह भी रात में तीन बजे के बाद और दिन में भी तीन बजे के बाद मिलती है। इस व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह और जिला उपाध्यक्ष आतिफ खां की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पूरे नगर में घूमकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम ओपी तिवारी ने ज्ञापन लेने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने शेड्यूल में बदलाव की मांग की, उस पर भी गौर करने को कहा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ओमकार सिंह ने कहा कि दातागंज में सांसद और विधायक गैर सपाई हैं, इसलिए यहां जनता का शोषण अधिक हो रहा है। प्रदर्शनकारियों में अजहर हुसैन, सत्यशेखर, राशिद अल्वी, बिहारीलाल, छोटे लाल, दिनेश पाल, पप्पू, जाहिद अली, बिहारी लाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed