फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   electricity department searching record of 1 KW connection holders

एक किलोवाट का कनेक्शन लेने वालों की खंगाली जा रही कुंडली

Thu, 25 Jan 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 25 Jan 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
electricity department searching record of 1 KW connection holders
electricity demo pic

यह खबर उन बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाले वक्त में खराब हो सकती है जो एक किलोवाट का कनेक्शन लेकर दो या उससे अधिक किलावाट बिजली उपयोग कर रहे हैं। विभाग ऐसे उपभोक्ताओं की सूची बना रहा है। यदि ऐसे उपभोक्ता स्वयं लोड नहीं बढ़वाते हैं तो विभाग उनके घर में लगे सभी तरह के बिजली उपकरणों के स्विच को गिनकर स्वत: लोड बढ़ा देगा। साथ ही उनसे पूर्व में उपयोग में की गई बिजली का जुर्माना भी वसूला जाएगा। जाहिर है कि शहरी क्षेत्र में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या कई हजार में होगी। बिजली चोरी रोकने को शासन समय-समय पर आदेश जारी करता है। चूंकि शासन की प्राथमिकता हर उपभोक्ता को 24 घंटे सप्लाई देने का है सो विभाग हर तरह के प्रयास कर रहा है। मगर विभाग को समस्या आती है कि जितनी क्षमता के ट्रांसफार्मर यहां पर लगे हैं उससे कही ज्यादा उपभोक्ता बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। सवाल सीधा है कि ज्यादातर उपभोक्ता ऐसे ही हैं जिन्होंने सिर्फ नाम के लिए कनेक्शन लिया है। कनेक्शन एक किलोवाट का है लेकिन इस्तेमाल उससे कहीं ज्यादा करते हैं। दरअसल यह खेल बिजली विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर खेला जाता है इसलिए ऐसे उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत भी नहीं आती है। जब स्थानीय बिजली अफसरों द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जाता है तो ऐसे उपभोक्ताओं को वहीं कर्मचारी पहले से सूचित कर देते हैं सो वे घर पर ताला लगाकर कहीं निकल जाते हैं। जब तक क्षेत्र में इस तरह का अभियान चलता रहता है तब तक उनका घर पर ताला लगा रहता है। विभाग की नीति उनके लिए घातक हो सकती है।

विज्ञापन


जहां पर एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार हो रही है। सभी उपखंड क्षेत्रों में अभियान के जरिए उन उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया जाएगा। चेकिंग में किसी के घर में ज्याद स्विच मिलते हैं, उस उपभोक्ता से जुर्माना भी वसूला जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए किसी भी परेशानी से बचने को एक किलोवाट का कनेक्शन लेने वाले स्वत: लोड बढ़वा लें। नहीं तो उन पर जुर्माने के साथ-साथ बिजली चोरी का मामला भी दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन

-छैल बिहारी, अधिशासी अभियंता, खंड द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed