फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   electricity bills will be deposited in the ration shop

अच्छी खबरः अब राशन की दुकानों में जमा होंगे बिजली के बिल, जानें कब से मिलेगी ये राहत

Mon, 17 Feb 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
electricity bills will be deposited in the ration shop
बदायूं। बिजली बिल जमा करने के लिए पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों में लाइन लगाना आम बात हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। अब उपभोक्ता अपना बिल अपने मोहल्ले या गांव में राशन की दुकान पर जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह नई व्यवस्था जिला पूर्ति विभाग अप्रैल माह से लागू करने जा रहा है। अभी तक केवल हरदोई जिले में यह व्यवस्था शुरू की गई है। बदायूं दूसरा जिला होगा जहां इसे शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में ग्रामीण क्षेत्र के 1243 और शहरी क्षेत्र के 196 राशन विक्रेताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें सिखाया जाएगा कि उन्हें उपभोक्ताओं का बिल किस प्रकार जमा करना है। किस तरह उन्हें धनराशि लेनी है और पावर कॉरपोरेशन विभाग के खाते में ट्रांसफर करनी है। राशन विक्रेता जिस ई-पॉस मशीन से राशन वितरण करते हैं। उसी ई-पॉस मशीन में एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड किया जाएगा। उसमें बिजली का बिल जमा करने संबंधित उपभोक्ताओं के नाम, पता, धनराशि, कनेक्शन नंबर आदि सब अंकित करने के फंक्शन होंगे। राशन डीलर को ई-पॉस मशीन में उपभोक्ता से संबंधित जानकारी फीड करनी होगी। उसके बाद बिल जमा हो जाएगा। जो उपभोक्ता नकद धनराशि देगा, उसकी रसीद दी जाएगी। चेक जमा करने का भी इसमें ऑप्शन होगा।
विज्ञापन

16 रुपये प्रति बिल मिलेगा कमीशन
जिले के राशन विक्रेताओं को एक बिल पर 16 रुपये कमीशन मिलेगा। योजना शुरू होने पर इसमें कोई बदलाव होगा तो इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
एक पंथ दो काज करेगी नई व्यवस्था
नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए एक पंथ दो काज साबित होगी। एक तो वह अपना राशन ले सकेंगे और साथ में घर का बिजली का बिल भी जमा कर देंगे। पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों में लाइन लगाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग की ओर से हम एक नई व्यवस्था करने जा रहे हैं। इसके तहत प्रत्येक राशन की दुकान पर उपभोक्ता अपना बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। इसके लिए राशन विक्रेताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। बिल जमा करने पर राशन विक्रेताओं को कमीशन भी मिलेगी। यह नई व्यवस्था अप्रैल से लागू की जाएगी। अभी इसकी तैयारियां चल रहीं हैं।
- रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed