फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

मोहम्मदगंज में ट्रांसफार्मर फटा, घूरे में आग लगी

Wed, 04 May 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity
मोहम्मदगंद में जलता ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : BADAUN
कादरचौक। कस्बा मोहम्मदगंज में मंगलवार को तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया। गनीमत रही कि इसके आस-पास कोई भीड़-भाड़ नहीं थी। ट्रांसफार्मर से निकले आग के गोले और गर्म तेल इधर-उधर बिखर गया। इससे आस-पास घूर में आग लग गई। बाद में गांव वालों ने आग को काबू किया। सोमवार को दहगवां के सोमवार बाजार में ट्रांसफार्मर फुंकने से लाखों का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी बढ़ रही है। ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं। दहगवां के सोमवार बाजार में ट्रांसफार्मर फटने से हुए अग्निकांड में तीन बाइक, एक खोखा और एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग से करीब सात लाख की क्षति हुई थी। छह लोग बुरी तरह से झुलस भी गए। इसके बाद भी पावर कॉरपोरेशन ने खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। कादरचौक के मोहम्मदगंज में गांव के बाहर पोल पर रखे ट्रांसफार्मर में मंगलवार दोपहर धमाका हुआ और इसके साथ ही आग लग गई। ट्रांसफार्मर फटने के कारण गांव में एक बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर रखा है वहां पर रिहायश या फिर कोई दुकान नहीं है। ऐसा होने की दशा में जन और धन हानि हो सकती थी। गांव के लोगों का कहना है कि अक्सर ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण फुंक जाता है। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed