फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elections will be fought in the form of a grand alliance: Sherwani

महागठबंधन के रूप में लड़ा जाएगा लोस चुनाव: शेरवानी

Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Elections will be fought in the form of a grand alliance: Sherwani
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
- पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने शनिवार को शहर में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओें से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम पर निराश होने की जरूरत नहीं है। जनता के साथ संघर्ष करने का मौका है। भाजपा सरकार की नीतियां उचित नहीं हैं। उनके खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है।

शेरवानी ने कांग्रेस का गठबंधन समाजवादी पार्टी से तो चल ही रहा है। अब बसपा भी साथ आने को तैयार है। ऐसे में महागठबंधन की तैयारी चल रही है। संभव है कि लोकसभा चुनाव महागठबंधन के रूप में लड़ा जाए। उन्होंने कहा कि दातागंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे प्रेमपाल सिंह यादव कांग्रेस पार्टी के मजबूत नेता है और कांग्रेस के साथ आजीवन रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को जमीनी नेता की जरूरत है, जो कार्यकर्ताओं के साथ कदम-कदम मिला कर चले। बोले- पार्टी की कार्यकारिणी में भी फेर बदल किया जाएगा। बैठक में पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed