{"_id":"2b260e86c6ffe296e4e60a8479a090d7","slug":"election-will-be-on-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार के पल करीब, कल होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार के पल करीब, कल होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना को सजेंगी 262 टेबल, जीत हार पर बाजी लगीं
उम्मीदवारों और उनके अभिकर्ताओं के सामने खोली जाएंगी मतपेटिकाएं
मतगणना कक्ष में दो मेजें परस्पर मिलकर, एक टेबल क्षेत्र पंचायत तथा दूसरी जिला पंचायत के लिए रखी जाएंगी। जिन्हें एक सैट मतगणना मेज मानते हुए प्रत्येक मतगणना मेज पर आठ मतगणना सहायक एवं दो मतगणना पर्यवेक्षक तैनात रहेंगें। मतगणना के करीब आते ही देहात में अपने-अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर बाजी लगने लगी हैं।
जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी शंभू नाथ ने हिदायत दी है कि निर्वाचन अधिकारी तथा जोनल मजिस्ट्रेट का व्यक्तिगत दायित्व होगा कि वह प्रत्येक दो घण्टे बाद मतगणना परिणाम की सूचना कंट्रोल रूम को दें। बिना पहचान पत्र वाले किसी मतगणना एजेंट को गणना परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
00000000
गणना वार्डवार और मतदेय स्थ्ल वार होगी
गणना वार्डवार, मतदेय स्थल वार की जाएगी। एक बूथ की दोनों पदों की मतपेटिकाएं एक साथ अलग-अलग मेज पर खोली जाएंगी और मतपत्रों को सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत वार छांटकर 50-50 मतपत्रों की गड्डी बनाकर रखा जाएगा। अंतिम गड्डी पचास से कम हो सकती है। संबंधित मतदेय स्थलों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को प्राप्त मतों को जोड़कर परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे होगी जिला पंचायत गणना की घोषणा
जिला पंचायत की मतगणना के लिए विकास खंड स्तरीय गणना में, गणना पर्यवेक्षक द्वारा गणना विवरण कर संबंधित एआरओ तथा आरओ को उपलब्ध कराएंगे और आरओ संबंधित विकास खंड के अन्तर्गत जिला पंचायत के वार्ड में शामिल सभी मतदान स्थलों पर प्राप्त मतों का विवरण तैयार कर परिणाम घोषित करेंगे।
ऐसे मत माने जाएंगे अस्वीकृत
मतपत्र पर सामने की ओर कोई निशान लगा हो, सुभिन्नक चिह्न के अलावा अन्य उपकरण से कोई निशान लगाया गया हो, मतपत्र के पीछे लगाई गई मोहर वाले मतपत्र भी अस्वीकृत कर दिए जाएंगे। दो या अधिक प्रत्याशियों के सामने निशान लगाया गया हो। मतपत्र पर कोई ऐसा लेख तथा निशान हो जिससे मतदाता की पहचान हो सकती हो को वैध मत नहीं माना जाएगा। मतपत्र अधिक कटा फटा हो कि उसकी पहचान नहीं की जा सकती हो कि मत किसे दिया गया है। ऐसे मतपत्र जो प्रमाणित न हो या नकली मतपत्र हो, को वैध नहीं माना जाएगा। वोट देने वाला निशान चुनाव चिह्न को विभाजित करने वाली रेखाओं के मध्य अंकित किया गया हो, ऐसे मतों को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
मतगणना के लिए तय स्थान
0 ब्लाक जगत
20 टेबल पर
मण्डी समिति, बदायूं
0 ब्लाक वजीरगंज
16 टेबिलों पर
मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीगंज
0 ब्लाक बिसौली
18 टेबिलों पर
मदन लाल इंटर कालेज बिसौली
0 ब्लाक म्याऊं
16 टेबिलों पर
नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर
0 ब्लाक अंबियापुर
18 टेबिलों पर मंडी समिति बिल्सी
0 ब्लाक इलामनगर
14 टेबिलों पर
केएम इंटर कालेज इस्लामनगर
0 ब्लाक कादरचैक
18 टेबिलों पर
जूनियर हाई स्कूल कादरचौक
0 ब्लाक उझानी
22 टेबिलों पर
मण्डी समिति उझानी
0 ब्लाक समरेर
14 टेबिलों पर
जूनियर हाईस्कूल झुकसा
0 समरेर सालारपुर
18 टेबिलों पर
जीटीआई बदायूं
0 ब्लाक दहगवां
20 टेबिलों पर
एसएस इंटर कालेज जरीफनगर
0 ब्लाक दातागंज
14 टेबिलों पर
संतोष कुमार मैमोरियल इंटर कालेज गनगोला
0 ब्लाक आसफपुर
18 टेबिलों पर
क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान आसफपुर
0 ब्लाक सहसवान 22 टेबिलों पर
प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान
0 ब्लाक उसावां
14 टेबिलों पर महात्मां गंाधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसावां में मतगणना कराई जाएगी।
गणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आज
ब्लाक बिसौली, आसफपुरए अंबियापुर तथा वजीरगंज के मतगणना पर्यवेक्षक प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय गणना सहायकों और अतिरिक्त गणना कार्मिकों को 31 अक्तूबर को गणना संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्लाक अंबियापुर की ट्रेनिंग मंडी समिति बिल्सी, वजीरगंज की मुन्ना लाल इंटर कालेज, वजीरगंज, आसफपुर की त्रिवेनी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर तथा ब्लाक बिसौली के गणना कार्मिकों की ट्रेनिंग मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली में होगी।