{"_id":"cadede037221d3187f2ea2cd131472d7","slug":"election-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में दिखा उत्साह
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 17 Oct 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ब्लाक दातागंज, उसावां, समरेर और म्याऊ क्षेत्र में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। चूंकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव से ज्यादा इस चुनाव में लोगों की दिलचस्पी होती है, सो हर कोई अपने वोट का प्रयोग करना चाहता है। इस चुनाव में एक-एक वोट की कीमत प्रत्याशी और खुद मतदाता को मालूम होती है। सो इस चुनाव में देखने को मिला। खासकर महिलाओं में मतदान को लेकर गजब का उत्साह था। देखने में आया कि इन चारों ब्लाकों में मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लाइनें सुबह से अंतिम समय तक लगी रहीं।
कई महिलाओं से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि पांच साल बाद यह मौका आता है तो वह अच्छा मौका क्यों गवाएं। लोकतंत्र में ही उन्हें मतदान की ताकत मिली है। हो सकता है कि उनके वोट से अच्छा प्रतिनिधि चुन जाए तो क्षेत्र के विकास को तवज्जो दे और जनता के हर दुख-सुख में साथ रहे। बोलीं, वैसे तो हर प्रत्याशी विकास के लंबे चौड़े वादे कर रहे हैं, लेकिन उनमें भी चुनकर मतदान किया जा रहा है।
महिला मतदाताओं में दूसरे चरण की तरह मुस्लिम महिलाओं में ज्यादा उत्साह था। पुरुषों की अपेक्षा वह मतदान में ज्यादा रुचि ले रहीं थीं। लाइन में भी लगी रहीं। दातागंज, समरेर और म्याऊं ब्लाक में मुस्लिम महिलाएं सुबह से ही मतदान को निकल पड़ीं थीं।