फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

23.87 लाख मतदाता बनेंगे आज भाग्यविधाता

Mon, 14 Feb 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
election
मंडी समिति में ईवीएम लेने के लिए लगी कार्मिकों की भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में आज मतदान होना है। 61 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जिले के 23.87 लाख मतदाता करेंगे। इसे लेकर रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया जो देर रात निर्धारित बूथों पर पहुंच गईं ।
विज्ञापन

चुनाव का शोर यहां 12 फरवरी की शाम को थम गया। अब सोमवार को जिले के 23 लाख 87 हजार 300 मतदाता छह विधानसभा सीटों पर 61 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार दातागंज क्षेत्र में है। यहां 14 प्रत्याशी हैं। जबकि बिल्सी और शेखूपुर में 11-11, सहसवान में 10, बिसौली में आठ और बदायूं में सात उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

-
विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा पोलिंग स्टेशन पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता
बदायूं 413 200415 175326 16 375757
बिसौली 475 225288 195414 53 420755
सहसवान 486 227741 198197 22 425960
बिल्सी 410 191804 163105 18 354927
शेखूपुर 468 215667 187449 09 403125
दातागंज 482 221236 185510 30 406776
----------------
विधानसभा का नाम पुरुष महिला कुल प्रत्याशी
बिसौली 6 2 8
सहसवान 10 0 10
बिल्सी 10 1 11
बदायूं 6 1 7
शेखूपुर 10 1 11
दातागंज-14-14
-
- जिले में कुल 2385897 मतदाता मतदान करेंगे।
- पुरुष मतदाता -1282151
- महिला मतदाता -1105001
- मतदान केंद्रों की संख्या - 1734
- मतदेय स्थलों की संख्या - 2734
- मॉडल बूथ की संख्या -05 (प्रति विधानसभा-एक)
- पिंक/ सखी बूथ की संख्या -30 (प्रति विधानसभा -पांच)
- सेक्टर मजिस्ट्रेट-225
-जोनल मजिस्ट्रेट-24
-सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-06
-
-क्रिटिकल मतदेय स्थल-282
-क्रिटिकल मतदान केंद्र-168
-वलनरेबल मतदेय स्थल-118
-माइक्रो ऑब्जर्वर-282
-वेबकास्टिंग-1423
-
- इस बार मतदाता पर्ची पर मतदाता की फोटो नहीं है।
- पहली बार पोलिंग बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित होगी
- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी मतदाताओं को बूथ पर ईवीएम से मतदान के लिए ग्लब्स दिए जाएंगे।
- पोलिंग बूथ पर पहुंचने पर यह पता चले कि आपका वोट पहले ही पड़ चुका है तो टेंडर वोट डाला जा सकता है।
-
मतदाता पहचान पत्र के इन विकल्प का कर सकते हैं उपयोग
आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों / डाकघरों की ओर से जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र / राज्य सरकार / लोक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों / विधायकों / विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दिन भर लगा रहा जाम, कार्मिक-राहगीर परेशान
बदायूं। 14 फरवरी को होने वाले मतदान को सकुशल कराने के लिए रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट भी किया गया था ताकि कार्मिकों को जाम जैसी समस्याओं से नहीं जूझना पड़े। रविवार को पुलिस-प्रशासन के सारे इंतजाम फेल नजर आए। शहर में दातागंज से लेकर कचहरी की ओर जाम लगा। यही हाल मझिया रोड, उसावां, ककाराला और मंडी समिति से शहर की तरफ आने वाले रोड का रहा। जाम का आलम यह था कि लोगों को पैदल निकलने के लिए सही जगह नहीं थी। इधर, मझिया की ओर जाने वाले रोड पर एक एंबुलेंस जाम में काफी देर फंसी रही। बमुश्किल ट्रैफिक पुलिस ने उसे जाम से निकलवाया। संवाद
-
छोटे बच्चों को लेकर पहुंची महिलाएं
बदायूं। चुनाव आयोग ने इस बार पति-पत्नी दोनों में एक व्यक्ति की ड्यूटी चुनाव में लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कार्मिकों की कमी होने के कारण प्रशासन ने पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लगा दी। ऐसे में कई महिलाएं अपने-अपने छोटे बच्चों को लेकर मंडी समिति पहुंचीं। संवाद
-
मंडी में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ीं
बदायूं। मंडी समिति से रविवार को कार्मिकों के लिए ईवीएम समेत अन्य चुनाव सामान वितरित किया गया। इस दौरान ईवीएम वितरण के लिए लगे स्टॉल पर मशीनों को लेने के लिए कार्मिकों की भीड़ सुबह से लग गई, जो दोपहर में जाकर कम होती नजर आई। इस दौरान मंडी समिति में सामाजिक दूरी का पालन दूर की बात, अधिकतर कार्मिक मास्क तक नहीं लगाए दिखे। संवाद
-
जहां मिली जगह, वहां बैठ गए कार्मिक
बदायूं। मंडी समिति में ईवीएम, आयुष किट, निर्वाचन किट समेत अन्य सामान पोलिंग पार्टियों को दिया गया। पहले से पोलिंग पार्टियों को यह सामान लेने में ही पसीने छूट गए। जैसे-तैसे उन्होंने यह सामान लिया और उसके बाद में मंडी में जहां पर जगह मिली वहीं पर सामान को चेक करने के लिए बैठ गए। सामान चेक करने के लिए सभी कार्मिक ईवीएम समेत सभी सामान को लेकर अपने वाहनों पर चले गए। संवाद
-
मंडी जाते समय पलटा टेंपो
चुनाव को सकुशल कराने के लिए अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस कर्मियों को लगाया है। यह लोग रविवार को मंडी पहुंचे और वहां से निर्धारित वाहनों से मतदेय स्थल पर निकले। मंडी वाले रोड पर दिनभर जाम लगा रहा। जिन्हें जहां जगह मिल रही थी वहीं से निकलते हुए मंडी पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में एक टेंपो में कुछ पुलिसकर्मी बैठकर मंडी जा रहे थे। इस दौरान मंडी से पहले यह पलट गया। गनीमत रही कि किसी के ज्यादा चोट नहीं आई। उधर से निकल रहे लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। संवाद
-
जिले के निवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। अपने घर से निकलें और शांतिपूर्वक मत का प्रयोग करें। अपना वोट जरूर डालें। सभी से अपील है कि वे अपने बूथ पर शांति व्यवस्था बनाए रखे। महिलाएं भी खुलकर भागीदारी निभाएं। अपने बूथ पर शांति बनाने की जिम्मेदारी भी निभाएं। कोई खुराफात हो तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को बताएं या पुलिस की मदद लें।

- दीपा रंजन, डीएम
-
जनता से अपील है कि वह अपने बूथ पर जाकर मतदान करें। कोशिश करें कि पहले मतदान फिर जलपान करें। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें। कोई व्यक्ति छूटने न पाए। जिले में पूरी तरह से सुरक्षा का माहौल है। हर जगह पुलिस तैनात है। अगर वोट डालने के दौरान दिक्कत आए तो मौके पर मौजूद अधिकारियों को बताएं।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed