फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

धर्मगुरु बोले- स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी

Mon, 14 Feb 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
election
बदायूं। लोकसभा चुनाव हों या विधानसभा, नगरीय निकाय या फिर पंचायत चुनाव। हर बार चुनाव आयोग की ओर से शत प्रतिशत मतदान के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके बाद भी शत प्रतिशत मतदान न होना निराशाजनक है। धर्मगुरुओं का कहना है कि लोगों को मतदान को अधिकार के साथ कर्तव्य भी समझना चाहिए। स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है।
विज्ञापन

-
शत प्रतिशत मतदान हो यह सिर्फ चुनाव आयोग की जिम्मेदारी नहीं मतदाताओं की भी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। हर वर्ग को चाहिए कि सशक्त लोकतंत्र के लिए वह शत प्रतिशत मतदान करें।
विज्ञापन

-रविकांत उपाध्याय, महंत बालाजी धाम
-
सभी का पहला कर्तव्य है कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान जरूर करें। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान होगा तभी अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जा सकेंगे और लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ईपी सिंह, पादरी सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च
-
पहले मतदान फिर कोई दूसरा काम, लोकतंत्र की यही खासियत है कि जनता को सरकार चुनने का अधिकार है। चुनाव में इस अधिकार में हमे मतदान का मौका मिलता है। यह मौका कोई न गंवाए।

-ज्ञानी अजीत सिंह, जोगीपुरा गुरुद्वारा
-
मतदान कोई सामान्य अधिकार नहीं है। हम इस अधिकार का इस्तेमाल कर सरकार चुनते हैं। पहले तो हम शत प्रतिशत मतदान नहीं करते और बाद में गलत योजनाओं पर सरकार को कोसते हैं।
-काजी रऊफ हुसैन सिद्दीकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed