फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

लोकतंत्र के महापर्व में मतदान की आहुति से मजबूत होगा देश

Sun, 13 Feb 2022 09:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
election
लोकतंत्र के महापर्व में मतदान की आहुति से मजबूत होगा देश
विज्ञापन

बदायूं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है और महापर्व में मतदान की आहुति देना जरूरी है। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में सोमवार को मतदान होना है। शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रशासन के साथ सामाजिक संगठन भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शत प्रतिशत मतदान के लिए बुद्धिजीवी वर्ग ने लोगों से हर हाल में वोट डालने की अपील की है।
-
मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि शत प्रतिशत मतदान हो। हम लोग शत प्रतिशत मतदान नहीं करते लेकिन बाद में सरकार को कोसते हैं।
विज्ञापन

- केवी रस्तोगी, टैक्स कंसलटेंट
-
मतदान हमारा अधिकार है। पहले तो हम अपने अधिकार का सोच समझ कर इस्तेमाल ही नहीं करते। शत प्रतिशत मतदान नहीं करते और बाद में अपने-अपने दावे करते हैं।
-डॉ. अनिल शर्मा, एसीएमओ
-
लोकतंत्र की मजबूती और अच्छी सरकार के लिए बेहद जरूरी है कि शत प्रतिशत मतदान करें। लोगों को मतदान के लिए जागरूक भी करें। ऐसा करने से एक अच्छी सरकार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संगीता शर्मा, शिक्षिका
-
मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। चुनाव से हमारा भविष्य तय होता है। शत प्रतिशत मतदान बेहद जरूरी है। मतदान से लोकतंत्र की ताकत बढ़ती है।
-ब्रजेश मिश्रा सार्जेंट (रिटायर्ड) वायु सेना
-
महिलाओं को भी चाहिए कि शत प्रतिशत मतदान करें। महिलाओं की भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागिता निभानी चाहिए। शत प्रतिशत मतदान होगा तो लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।

-मेघा सारस्वत, डायटीशियन
-
अगर हम शत प्रतिशत मतदान नहीं करते तो जनप्रतिनिधियों और सरकारों को कोसने का अधिकार भी हमको नहीं है। मतदान सभी का अधिकार ही नहीं प्रमुख कर्तव्य भी है।
-गिरधारी सिंह, योगाचार्य
-
संविधान ने नागरिकों को मतदान का अधिकार किया है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं लोकतंत्र की मजबूती के लिए कर्तव्य भी है। सोमवार को पहले मतदान फिर कोई और काम करें।
-संदीप मिश्रा, महासचिव बार एसोसिएशन
-
देश संविधान से चलता है और संविधान को मजबूती हमारे मतदान से मिलती है। लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए जरूरी है कि सोमवार को शत-प्रतिशत मतदान हो।
-आरपी शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed