फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

आपका अधिकार है...लोकतंत्र के लिए जरूर करें मतदान

Sun, 13 Feb 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
election
बदायूं। जिले में 14 फरवरी को मतदान है। मतदान में शत-प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसको लेकर जिले के अधिकारी, प्रबुद्ध और जागरूक मतदाता जुटे हैं। उनका कहना है कि लोकतंत्र में सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। समाज के लोगों ने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

-
वोट करना सबका अधिकार है और क्षेत्र के विकास, शिक्षा और रोजगार के लिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। युवा भी बढ़-चढ़कर मतदान के महायज्ञ में अपनी आहुति देकर लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग करें।
विज्ञापन

-डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
-
मतदान करना सभी का कर्तव्य है। मतदान करना लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और मतदान कर ही जलपान करें। लोग घरों से निकलें और अपने मत का प्रयोग करें। साथ ही अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
-
मतदान लोकतंत्र की शक्ति है, क्षेत्र और देश के विकास के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान करने से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है और क्षेत्र का विकास होता है। मतदान करना अपना अधिकार समझें।
-सीपी सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज
-
मतदान करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। पहली बार मतदान करने वाले युवा खुद मतदान करें और अपने परिवार के लोगों के साथ अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

- मीरा सिंह, समाजसेवी
-
किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मतदान अवश्य करें। इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर आज अपने बूथ पर जाकर मतदान जरूर करें। अपने परिवार के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
-डॉ. वंदना शर्मा, प्राचार्य, गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज
-
लोकतंत्र के महापर्व में महिलाएं भी आगे आकर भागीदारी निभाएं और विकास के लिए अपने मत का प्रयोग करें। अन्य महिलाओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
- डॉ. स्मिता जैन, प्राचार्य राजकीय महिला डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed