{"_id":"613e3d418ebc3edacc1bc4e4","slug":"elecrricity-badaun-news-bly45939143","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में करंट लगने से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में करंट लगने से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बदरपुर में रविवार रात करंट लगने से आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजेश कटियार (42) की मौत हो गई।
परिवारवालों के मुताबिक मंजेश कटियार गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री थीं। वह रविवार रात करीब आठ बजे अपने घर में खाना बना रही थीं। उनके पति घर के दरवाजे के पास बैठे थे। उनकी तीनों बेटियां घर के काम में लगीं थीं। तभी अचानक रसोई में बिजली का तार टूटकर मंजेश के ऊपर गिर गया। इससे करंट लगने से वह जमीन पर गिर गईं। उनकी चीख सुनकर परिवार वाले दौड़े। उन्होंने किसी तरह तार हटाकर मंजेश को उठाया। मगर तब तक वह बेहोश हो चुकी थीं। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। संवाद