फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elderly person dies due to cold at samadhan diwas

समाधान दिवस में पहुंचे बुजुर्ग की ठंड से मौत

Tue, 16 Jan 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 16 Jan 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Elderly person dies due to cold at samadhan diwas
प्रतीकात्मक तस्वीर

 सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक बुजुर्ग की मौत ठंड लगने से हुई। इस्लामनगर इलाके के ग्राम भगतपुर निवासी 65 वर्षीय सत्यराम की 12 बीघा जमीन और चकमार्ग पर पड़ोसी ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे सत्यराम काफी दिनों से थाना व तहसील के चक्कर लगा रहे थे। मंगलवार को वह अपने पुत्र राकेश के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे। बाइक पर बैठकर जाने पर सत्यराम को ठंड लग गई। तहसील परिसर में बाइक से उतरते समय वह ठंड की वजह से कांप रहे थे। वहां शिकायती पत्र लिखाने के दौरान अचानक सत्यराम की तबीयत बिगड़ गई। इस पर बेटा उन्हें बाइक पर डॉक्टर के पास ले जा रहा था। तभी रास्ते में सत्यराम ने दम तोड़ दिया। उनके मरने की चर्चा फैलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज रणजीत बहादुर सिंह व तहसीलदार संजय कुमार मौके पर गए। तहसीलदार के बुलाने पर पहुंचे चिकित्साधीक्षक पंकज शर्मा ने सत्यराम को मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार के पूछने पर सत्यराम के बेटे ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पंचनामा भरवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed