{"_id":"5a5764d44f1c1b73188b45b7","slug":"elderly-person-dies-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से अकड़े बुजुर्ग की जिला अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से अकड़े बुजुर्ग की जिला अस्पताल में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 11 Jan 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैन बसेरे से बाहर लगातार कई घंटे पड़े रहने के बाद ठंड से अकड़े बुजुर्ग की देखभाल जिला अस्पताल में भी नहीं हुई। उसने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात के तौर पर उसका पोस्टमार्टम कराने को पंचनामा भरा है। छह जनवरी को एक सत्तर वर्षीय बुजुर्ग रोडवेज स्टैंड परिसर के पास बने पालिका के रैन बसेरे के बाहर पड़ा था। करीब 24 घंटे के बाद व्यापारियों का ध्यान गया तो उन्होंने रैनबसेरे के कर्मचारी गुड्डू से बात की। कर्मचारी ने बताया कि बुजुर्ग के पास कोई आईडी नहीं होने की वजह से वह उसे अंदर नहीं ले सकता। इस पर व्यापारियों ने सूचना दी तो अमर उजाला टीम वहां पहुंची। तब बुजुर्ग को अंदर लिया गया। बुजुर्ग के पैर पहले से खराब थे। ठंड में उनका शरीर इतना अकड़ गया था कि वह कुछ खा-पी भी नहीं पा रहे थे। उस वक्त बुजुर्ग ने अपना नाम रामाधार और खुद को महाराजगंज का निवासी बताया था। शायद कोई उन्हें यहां जानबूझकर डाल गया था। दिन में कर्मचारी उन्हें रैन बसेरे के बाहर डाल देते थे और रात में अंदर कर लेते थे। रोडवेज बस स्टैंड स्टाफ की शिकायत पर आठ जनवरी को उसे यूपी डायल स्टाफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी उनकी बेकदरी ही हुई। शरीर में बसी ठंड, समुचित इलाज न होने की वजह से गुरुवार सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। कोतवाली के एसएसआई सत्य सिंह ने शव का पंचनामा भरवाया। उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस उसे अज्ञात ही मान रही है।
खेत से लौटे किसान ने ठंड से दम तोड़ा
दबतोरी। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव आदपुर निवासी महेश यादव (58) की बुधवार को ठंड से मौत हो गई। बुधवार सुबह महेश यादव गेहूं की सिंचाई के लिए खेत पर गए थे। भयंकर ठंड में वह लगातार कई घंटे खेत पर सिंचाई करते रहे। शाम को वह घर लौटकर आए थे। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान के दो बेटे हैं। प्रधान मुकेश माहेश्वरी ने भी ठंड से किसान की मौत की पुष्टि की है। वहीं बिसौली के एसडीएम मोहम्मद अवेश ने बताया कि उन्हें किसान की ठंड से मौत होने की जानकारी नहीं है। वह हल्का लेखपाल से जांच कराएंगे। ठंड से मौत की पुष्टि होने पर परिवारीजनों की हरसंभव मदद दी जाएगी।