फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Either operate the Chunnilal Government Women's Hospital or return its building.

Budaun News: चुन्नीलाल राजकीय महिला चिकित्सालय संचालित करें या उनका भवन लौटा दें

Wed, 15 Apr 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Either operate the Chunnilal Government Women's Hospital or return its building.
वजीरगंज में बंद पड़ा चुन्नीलाल राजकीय महिला चिकित्सालय। संवाद
वजीरगंज। खंडहर में तब्दील हुए कस्बा में चंदौसी-बदायूं मार्ग पर संचालित रहे चुन्नीलाल राजकीय महिला चिकित्सालय के भवन स्वामी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक काे पत्र लिखकर मांग की है कि 10-15 साल से बंद पड़े इस अस्पताल को या तो शुरू कराया जाए या उनका दिया गया भवन उन्हें लौटा दिया जाए।
विज्ञापन

पत्र में कस्बा के उद्योग पति भागीरथ प्रसाद ने कहा है कि उनके पिता स्व. राधेश्याम ने वर्ष 1973 में उनके दादा स्व. चुन्नीलाल की स्मृति में एक विशाल भवन 12 वर्षों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए बिना किराये के दिया था। इसमें उनके दादा के नाम से चुन्नीलाल राजकीय महिला चिकित्सालय लंबे समय तक संचालित रहा।
विज्ञापन

विगत 10-15 वर्षों से यह अस्पताल पूरी तरह से बंद पड़ा है। इससे उनकी करोड़ों की संपत्ति खंडहर में तब्दील हो चुकी है। केवल चिकित्सालय का जर्जर बोर्ड लटक रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस महिला चिकित्सालय के भवन का जीर्णोद्धार कर चिकित्सालय या तो पुनः संचालित किया जाए हीं तो भवन उन्हें सौंप दिया जाए। पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम एवं सीएमओ बदायूं को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed