फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight-Year-Old Child Drowns at Water Park in Budaun

बदायूं में हादसा: वाटर पार्क में डूबने से आठ साल के मासूम की मौत, घटना के बाद संचालक फरार

Sat, 23 May 2026 06:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 23 May 2026 06:04 PM IST
सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में स्थित वाटर पार्क में नहाने गया आठ साल का बालक स्विमिंग पूल में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाटर पार्क संचालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
Eight-Year-Old Child Drowns at Water Park in Budaun
इसी वाटर पार्क में हुआ हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के आमादपुर स्थित एक वाटर पार्क में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अपने चाचा के साथ घूमने पहुंचे आठ वर्षीय हसनैन की पानी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाटर पार्क में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क में अभी निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसके बावजूद लोगों की आवाजाही जारी थी। यदि समय रहते बचाव के साधन और सुरक्षा कर्मी मौजूद होते तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन


मृतक हसनैन के पिता भसराला निवासी जफर दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए। तीन भाई-बहनों में हसनैन सबसे बड़ा था। उससे छोटी एक बहन और सबसे छोटा एक भाई है। मासूम की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


घटना के बाद वाटर पार्क संचालक गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। परिजन बच्चे को तत्काल अलापुर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार संचालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

45 दिन पहले ही शुरू हुआ वाटर पार्क का संचालन
ग्रामीणों ने बताया आमदपुर में बना वाटर पार्क शुरू से ही सवालों के घेरे में था। बताया जा रहा है कि वाटर पार्क को शुरू हुए अभी करीब 45 दिन ही हुए थे, लेकिन रोज़ाना करीब 100से 150 लोग यहां घूमने और फोटो खिंचवाने पहुंच रहे थे। इसके बावजूद मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं थे।

न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी, न प्रशिक्षित गोताखोर
यहां न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी और न प्रशिक्षित गोताखोर मौजूद थे और न ही बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष निगरानी दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी भीड़ के बावजूद संचालकों ने सुरक्षा मानकों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका खामियाजा अब एक मासूम की जान गंवाकर भुगतना पड़ा। इस हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठ रही है। 

सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर केस दर्ज कराया जाएगा। वाटर पार्क का लाइसेंस है कि नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed