फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   eid

ईद मनाई, अमन की दुआ

Fri, 25 Sep 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Fri, 25 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
कई दिनों की लंबे इंतजार के बाद बकरीद पर सुबह से ही इंतजामों के लिए मोमिन लगे रहे। नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई के बेहतर इंतजामात थे। ईदगाह पर करीब 10.30 बजे भारी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ नमाज शुरू हुई। इससे पहले अज्जाम मियां कादरी की दीनी और आपसी सौहार्द से जुड़ी तकरीर हुई। ईद का मौका देने को अल्लाहताला का शुक्रिया अदा किया। बाद नमाज कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। बोले-बदे बकरों की मोमिनों ने कुर्बानी दी।
विज्ञापन

डीएम शंभूनाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी। नगर विधायक और वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष आबिद रजा भी डीएम, एसएसपी से गले मिले। सांप्रदायिक सौहार्द के लिए विशेष आयोजनों में एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए शामिल हुए।
विज्ञापन


कुर्बानी के फोटो पोस्ट न करने की दी सलाह
बदायूं। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने जिलाध्यक्ष सैयद सरदार अहसन ने जामा मस्जिद में ईद की नमाज के बाद गले मिलकर कौम के लोगों को मुबारकबाद दी। कहा कि ईद भाईचारे का त्योहार है। किसी को इस तरह कुर्बानी नहीं देनी चाहिए जिस पर अन्य कौमों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आह्वान किया कि वॉट्स एप या फेसबुक पर कुर्बानी की कोई पोस्ट न की जाए। उसके साथ मो. आतिफ आरफी, आफताब, अनबर अजीत, परबेज चौधरी, आसिफ खान, विक्की यादव, टेना भाई, आकिफ अजीज, मोहसिन तुर्क, अरशद बाबा, रहमान आजम आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद के मेले में बच्चों की मौज
बदायूं। सोथा मोहल्ला और ईदगाह के रास्ते पर मेला लगा। बच्चों ने मेला में चरख का आनंद लिया और चाट पकौड़े और आइसक्रीम का आनंद लिया। नए कपड़ों में सजे-धजे बच्चे यहां ईद की मुबारकबाद देते और मौज-मस्ती करते देखे गए। झूलों का भी बच्चों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed