फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eid

अकीदत से मनाई ईद, सजदे में झुके हजारों सिर

Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Eid
ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। ईद का त्योहार शहर से लेकर जिले भर में अकीदत के साथ मनाया गया। शहर में ईदगाह और जामा मस्जिद से लेकर दरगाह आलिया कादरिया की मस्जिद में ईद की नमाज हुई। इमामों ने मुल्क में अमन चैन व तरक्की की दुआ की। लोगों ने एकदूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। जिले भर में ईदगाहों पर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही ईद की नमाज की तैयारी की गई। साफ-सफ़ाई व सफों को बिछाकर मस्जिद व ईदगाह के अहातों को सजाया गया। नमाज और उसके बाद खुतबा पढ़ा गया। इस मौके पर दूरदराज के इलाकों से आकर लोगों ने ईदगाह पर नमाज पढ़ी। बच्चों में ईद को लेकर ख़ासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने भी एकदूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की।
विज्ञापन

ईदगाह व जामा मस्जिद के पास कई किस्म के झूले लगाए गए। बफ़ॱर, आइसक्रीम, चाट, पकौड़े, फास्ट फूड के ठेले भी कई जगह लगाए गए। नमाज के बाद पूरे दिन ईद मिलन का सिलसिला चलता रहा। हिंदू व सिख भाई भी ईद की खुशियों में शरीक हुए। लोगों ने सिंवई खिलाकर भाईचारे का संदेश दिया। ईदगाह पर इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक खिसालउद्दीन व बदायूं यूथ के अध्यक्ष जिया अंसारी, रिहान अंसारी, महेंद्रपाल, राधेशयाम, अजगर गाजी, डॉ. यूसुफ, खालिद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पूर्व शहर विधायक आबिद रजा ने ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में अदा की। ईदगाह पर इस बार भी उन्होंने कैंप लगाया। लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद पूर्व विधायक ने जिला काजी हजरत अतीफ मियां कादरी से उनके आवास पर मुलाकात की। साथ ही जिला काजी के छोटे भाई हजरत अज्जाम मियां साहब से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। आबिद रजा के बेटे दयान रजा और आदान रजा भी यहां मौजूद रहे। ईदगाह पर पप्पन पीरजी, अफसर अली खान, कौसर अली, डॉ नन्हू, तनवीर उर्फ तन्नू, राहत चौधरी, डॉ आशु आदि मौजूद रहे।
उझानी। ईद पर मंगलवार सुबह ईदगाह परिसर समेत कई मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एकदूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। एसडीएम एसपी वर्मा, सीओ शुभेंद्र गोपाल के साथ पुलिस ने ईदगाह स्थल पर नजर रखी। बाद में लोगों ने घर पहुंचकर पकवानों का लुत्फ उठाया।
बिल्सी। अगोल रोड स्थित ईदगाह पर शाही इमाम मौलाना उस्मान ने ईद की नमाज पढ़ाई। सपा के वरिष्ठ नेता हाजी अजमल खान ने ईद की बधाई दी। समाजसेवी दीपक चौहान ने यहां अपना पंडाल लगाया। इस मौके पर राहुल वार्ष्णेय, विजनेश सोलंकी, अमित कुमार, नीलकमल माहेश्वरी, भानु प्रताप तोमर, जरीफ मलिक, फैजान राइन, अरमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
-
कस्बों से गांवों तक धूमधाम से मनाई गई ईद
रुदायन। ईदगाह में इमाम इकरार कादरी ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर चैयरमैन अरविंद शर्मा, संदीप सिंह, केदारी पासी, रविंद्र कुमार शर्मा, मुरली मनोहर गुप्ता, मृदुल गुप्ता, नवरत्न गुप्ता आदि ने गले मिलकर मुबारकबाद दी।
बिसौली। ईदगाह पर काजी इजहार अशरफ ने नमाज अदा कराई। बड़ी मस्जिद में आमिर रजा, इब्राहिम वाली मस्जिद में हाफिज इज्जत अली, जामा मस्जिद में मौलाना अब्दुल मुक्तादिर, मदीना मस्जिद में मौलाना रफीक, रजा मस्जिद में मौलाना शरीफ जानी, नफीस मस्जिद में हाफिज मजहर खान, नूर ए इलाही मस्जिद में हाफिज कमर अशरफी ने ईद की नमाज अदा कराई। नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद के निर्देश पर सुबह ही मस्जिदों के आगे सफाई कर चूना डाला गया।
फैजगंज बेहटा। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम शबाबुद्दीन ने ईद की नमाज पढ़ाई। बेहटा ईदगाह पर इमाम रफीक अहमद ने नमाज अदा कराई। आसपास के गांवों पाठकपुर, धन्यावली, जगत पीपरी, सिसरका, पिपरिया व भूड़ बिसौली में भी ईदगाहों पर नमाज पढ़ाई गई।
उघैती। अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कादरचौक। नमाज के बाद रमजानपुर, बेहटा, गौरामई, भमुइया, भदसिया, पट्टी, मुस्कारा व इस्माइलपुर में गले मिलकर लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
इस्लामनगर। बहजोई रोड स्थित ईदगाह पर शाही इमाम हाफिज नसीम खान ने ईद की नमाज पढ़ाई। प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, चेयरमैन के पति हाजी मुशाहिद, हाजी विकारउद्दीन, गफ्फार सिद्दीकी, मोहम्मद असलम, डॉ.अफरोज, भाजपा नेता हाजी सलीम, डॉ. आसिफ सभासद, मुजफ्फर सभासद, आरिफ जसपुरी, मुस्तकीम आदि ने एकदूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
ओरछी। ओरछी गांव, फैजगंज बेहटा, पाठकपुर, धन्यावली, सिसरका, आदि गांवों में ईद धूमधाम से मनाई गई। ईदगाहों व मस्जिदों में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की।
ककराला। पेश इमाम ईदगाह हाफिज रफी अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान व अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। नगर पालिका अध्यक्ष परवीन मुस्लिम व ईओ ने नगर मे सफाई व जल की उचित निकासी की व्यवस्था कराई। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव, उनके पिता पूर्व विधायक आशीष यादव ने ककराला का दौरा किया और घर-घर जाकर गले मिलकर लोगों को ईद को मुबारकबाद दी। पूर्व सांसद ने स्व. हाजी मुमताज मियां के निवास पर जाकर उनके पुत्र इंतखाब अहमद सकलैनी से भी मुलाकात की।

-
ईदगाह पहुंचे डीएम-एसएसपी ने दी मुबारकबाद
डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने ईदगाह पहुंचकर सभी रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह व मस्जिदों पर काफी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। रोजेदारों ने आपसी भाईचारा व सौहार्द कायम रखते हुए देश की तरक्की के लिए आगे आने को कहा। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्र, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

आपस मे गिले शिकवे के बाद गले मिलते व भाई चारा निभाते हुए। संवाद

आपस मे गिले शिकवे के बाद गले मिलते व भाई चारा निभाते हुए। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed