फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   effigy of ravana burnt by smoke

धू-धू कर जला रावण का पुतला

Fri, 29 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
effigy of ravana burnt by smoke
बिल्सी के पिंडौल में राम का राज्यभिषेक करते लोग - फोटो : BADAUN
बिल्सी। गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन किया गया। बाद में रावण के पुतले का दहन हुआ।
विज्ञापन

इससे भगवान राम और लंकापति रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। विभीषण के बताने पर भगवान राम ने रावण की नाभि पर बाणों की बौछार कर दी। इससे उसकी नाभि का अमृत सूख गया और लंकापति रावण का अंत हो गया।
इस मौके पर कमेटी के मोहित गुप्ता, गणेश गुप्ता, विवेक राठी, अजय प्रताप, लवकुमार वार्ष्णेय, ह रिओम राठौर, विनोद पालीवाल मौजूद रहे। कस्बा इंचार्ज राजीव कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। संवाद
विज्ञापन

-
पिंडौल की रामलीला में हुआ राम का राज्याभिषेक
बिल्सी। गांव पिंडौल में जनता आदर्श श्री रामलीला क्लब के तत्वावधान में चल रही रामलीला के अंतिम दिन रावण वध की लीला के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम के राज्यभिषेक का मंचन किया गया। इससे पहले भगवान राम चौदह वर्षों के बाद अयोध्या वापस आए तो अयोध्यावसियों ने खुशी में दीपोत्सव का त्योहार मनाया। राजतिलक में मेला कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा ग्रामीणों ने राम का राजतिलक कर फूलों की वर्षा की। कमेटी के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने सभी ग्रामीणों को भगवान राम के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुनीश तिवारी, मुनेंद्र शर्मा, अजय सक्सेना, मनोहरलाल शर्मा, अर्पित सक्सेना, शिशुपाल गुप्ता, सोवरन सिंह, जगदीश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी में रावण वध के बाद धू-धू कर जलता पुतला। संवाद

बिल्सी में रावण वध के बाद धू-धू कर जलता पुतला। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed