फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Education is the first step of ordination

संस्कार का पहला माध्यम है शिक्षा : महेश गुप्ता

Sat, 24 Feb 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 24 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Education is the first step of ordination

किडजी प्ले स्कूल का शनिवार को पांचवा वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेेश कर समा बांध दिया। बच्चों ने वेलकम-वेलकम, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, मुझे माफ करना ओ र्साइंराम, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको चौंका दिया। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा संस्कार का पहला माध्यम है। इस प्रकार की संस्कारित शिक्षा देने के लिए विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। विशिष्ट अतिथि डॉ. रवि वार्ष्णेय ने बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ मनोज वार्ष्णेय सेनानी ने कहा कि बच्चों का आधार मजबूत करने और उन्हें बहुआयामी शिक्षा देने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय है।

विज्ञापन

इस अवसर पर सतेंद्र वार्ष्णेय सराफ, थानाध्यक्ष अमृतलाल, अरविंद वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, डॉ. मनोज वार्ष्णेय सेनानी, अनुज सक्सेना, शैलेश वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, हिमांशु यजुर्वेदी, हेमंत वार्ष्णेय, रजनीश आढ़ती, दीपक पीडी आदि मौजूद रहे । प्रबंधक गौरव वार्ष्णेय व प्रधानाचार्य कल्पना वार्ष्णेय ने सबका आभार व्यक्त किया। संचालन निखिल मिनोचा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed