फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Education Department began preparations for the board exam

शिक्षा विभाग ने शुरू की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां

Sat, 24 Oct 2015 11:39 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 24 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पंचायत चुनाव के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं को कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभाग की ओर से परीक्षा केंद्र बनाने, छात्र-छात्राओं को शिफ्ट करने जैसे मामलों पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है।

यूपी बोर्ड के तहत जिले में हाईस्कूल में नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 36,883 और इंटरमीडिएट में 25,551 है। दोनों मिलाकर 62,434 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग कमर कस चुका है। इस बारे में डीआईओएस वीना यादव का कहना है कि छात्र-छात्राओं को शिफ्ट करने का शुरू कर दिया है। इसके बाद यह प्रस्ताव जिला कमेटी की बैठक में रखे जाएंगे। जिला कमेटी के द्वारा चयनित करने के बाद ही सेंटरों का चयन किया जाएगा। कहा कि पंचायत चुनावों की वजह से अभी से जिला कमेटी की बैठक की पूर्व तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed