{"_id":"627c10e610b93b2b76165be8","slug":"education-badaun-news-bly4845225100","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘घर में सिमटकर न रहें, बाहरी दुनिया की भी जानकारी रखें छात्राएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘घर में सिमटकर न रहें, बाहरी दुनिया की भी जानकारी रखें छात्राएं’
विज्ञापन
बिल्सी के भूदेवी कालेज में आयोजित अपराजिता के कार्यक्रम में हिस्सा लेते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। हर महिला के लिए घर-गृहस्थी जरूरी है। इसका मतलब ये नहीं कि वे घर में ही सिमटकर रह जाएं। उन्हें बाहरी दुनिया की जानकारी भी रखनी होगी और सशक्त बनना होगा। महिला सशक्तीकरण के बिना समाज का चतुर्मुखी विकास संभव नहीं है। एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए।
अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल’ के तहत बुधवार को भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में एक व्याख्यान आयोजित हुआ। इसमें एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने छात्राओं को समाज में निर्भीक रहकर सभी परिस्थितियों से मुकाबला करने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने जीवन में निडर होकर आगे बढ़ें तभी समाज का विकास संभव है। अब समाज भी छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा पर काफी जागरूक हो गया है।
एसडीएम ने कहा कि अब वह समय है कि युवतियां और महिलाएं घरेलू कामकाज तक ही सिमटी न रहें। वे दुनिया को जानें और हर काम में अपनी सहभागिता निभाएं। वह समय और था, जब महिलाओं को घर से बाहर निकलने में तमाम दिक्कतें आती थीं, अब ऐसा नहीं है। इसलिए महिलाओं को घर से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बेटियां जिस क्षेत्र में जाना चाहें जा सकती हैं। उन्हें सफलता न भी मिले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, परिश्रम जारी रखना चाहिए। सच्ची लगन से की जाने वाली मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है।
---------------------------
सुरक्षा के टिप्स भी दिए अतिथियों ने
कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को एसडीएम ने सुरक्षा के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसीबत में छात्राएं हेल्पलाइन की मदद ले सकती हैं। अब सरकार भी छात्राओं की सुरक्षा के लिए सजग है। शिक्षक सुनील कुमार सिंह ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181 व यूपी 112 के बारे में बताया। इस मौके पर गीता रानी, राजेंद्र कुमार, वरुण कुमार, संजीव कुमार माथुर आदि मौजूद रहे।