फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों को केवल चेतावनी देकर छोड़ा

Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले भर में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को चिह्नित किया गया था। अधिकारियों ने ऐसे कुछ स्कूलों को बंद कराया, जबकि शासन के निर्देश थे कि इस प्रकार के स्कूलों के संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। अफसरों ने इनको केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले को 78110 नए एडमिशन करने का लक्ष्य दिया गया था। शुरुआत में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और शिक्षकों ने इस और विशेष ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि अगर जल्द ही शासन के मंशा के अनुरूप काम नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बीईओ ने गांव-गांव जाकर बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की तलाश करना शुरू किया। इस दौरान करीब आठ स्कूल बिना मान्यता के चलते मिले, बावजूद इसके इन स्कूल संचालकों को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश परिषदीय स्कूलों में करा दिया गया।
विज्ञापन

-
कोई भी स्कूल बिना मान्यता के संचालित नहीं होने दिया जाएगा। पिछले दिनों टीम ने बिना मान्यता के चल रहे कई स्कूलों को बंद कराया है, साथ ही संचालकों को हिदायत दी है कि अगर उन्होंने दोबारा स्कूल खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed