फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

परीक्षा केंद्र के प्रबंधक को भेजा नोटिस, मांगा जवाब

Sun, 10 Apr 2022 05:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। इस्लामनगर के केएम इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के अंतर्गत हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक मुन्नाभाई असली परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान इस्लामनगर में शनिवार को हाईस्कूल की परीक्षा में एक मुन्नाभाई पेपर देते हुए पकड़ा गया। वहीं इंटर में दूसरे परीक्षा केंद्र पर एक नकलची पकड़ा गया था। ऐसे में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार के निर्देश पर प्रबंधकों ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं मुन्नाभाई पकड़े जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस्लामनगर के केएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि आखिर किस स्तर पर चूक हुई है, जो असली परीक्षार्थी की जगह परीक्षा केंद्र पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा देने पहुंच गया। सख्त निर्देश दिए हैं कि मुख्य गेट पर गहनता से परीक्षार्थियों की जांच की जाए ताकि ऐसी गलती दोबारा न हो सके। इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि जो जवाब आएगा, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed