फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

यूपी बोर्ड : फरवरी के अंतिम सप्ताह तक कराएं प्रीबोर्ड परीक्षा

Tue, 22 Feb 2022 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से काफी पहले प्री-बोर्ड परीक्षाएं/ प्रयोगात्मक और कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं कराने के लिए कैलेंडर जारी किया गया था, लेकिन कोविड-19 की वजह से यह परीक्षाएं नहीं हो सकीं, पर अब बोर्ड सचिव ने प्री-बोर्ड/ प्रयोगात्मक और कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए है। इसको लेकर डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे फरवरी के अंतिम सप्ताह तक प्रीबोर्ड परीक्षाएं कराएं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा देने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड/ प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक भी अब बोर्ड को भेजे जाएंगे। शिक्षा महानिदेशक (माध्यमिक) के निर्देशों से सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने डीआईओएस को अवगत कराया कि वह अपने जिले से इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रीबोर्ड के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराएं। साथ ही कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने चाहिए। जिसके बाद डीआईओएस ने सभी कालेजों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि वे अपने संस्थान से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्री बोर्ड व होम एग्जाम (लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा) के अंक फरवरी के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में यूपी बोर्ड की वेबवाइट पर अपलोड कर दें।
विज्ञापन

-
कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह तक कराने के निर्देश
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षाएं हर हाल में मार्च के दूसरे सप्ताह तक पूरी करा ली जाएं। प्रधानाचार्य विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं कराने में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले सभी पंजीकृत विद्यार्थियों के अंक भी मार्च के तीसरे सप्ताह तक परिषद की वेबवाइट पर अपलोड कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बोर्ड कार्यालय से निर्देश मिले हैं कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जाए। साथ ही उनके अंकों को भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करें। साथ ही नौ और कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह तक हर हाल में करा ली जाएं। साथ ही इसके भी प्राप्तांक मार्च के तृतीय सप्ताह तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएं।
-डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed