फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

मतदान के लिए छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प

Sat, 05 Feb 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
education
मतदान को लेकर प्रेरित करते युवा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय इंटर कॉलेज में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्राओं से संकल्प-पत्र भरवाए गए। मतदान सौ प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। वहीं एसके इंटर कॉलेज के छात्रों ने मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने छात्रों से कहा कि अपने घर व आसपास मोहल्लों में रहने वाले नागरिकों को मतदान के बारे में जागरूक कर मतदान केंद्रों तक पहुंचाए। वहीं पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला में भी मतदाता जागरूकता के लिए स्लोगन व पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं युवा संकल्प सेवा समिति की ओर से श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के मैदान में एक शृंखला के माध्यम से ‘बदायूं करेगा मतदान’ की अपील की छात्रों ने शपथ ली।
विज्ञापन

संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने सभी को शपथ दिलाई। कॉलेज प्रधानाचार्य संदीप भारती ने कहा कि संविधान भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में उल्लेखित करता है। कोई भी लोकतांत्रिक राज्य में सरकार का संचालन जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। इस मौके पर निखिल गुप्ता, योगेश पटेल, मुनीश कुमार, योगेंद्र सागर, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, प्रयाग सिंह, देशपाल सिंह, धर्मवीर कश्यप आदि मौजूद रहे। वहीं डीपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रवक्ता रितु सिंह ने 14 फरवरी को वोट डलाने की अपील की। साथ ही कहा कि शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाएं। स्लोगन प्रतियोगिता में अर्शीन प्रथम, ज्योति दूसरे नंबर पर रहीं। प्राचार्य डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों से कहा कि हमारा एक वोट भी कीमती होता है। डायरेक्टर डॉ. एमके सोलंकी ने मतदान के लिए जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed