फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

ई-पाठशाला ग्रुप में भेजें शैक्षिक ऑडियो-वीडियो

Wed, 02 Feb 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
education
ऑनलाइन बैठक में मौजूद शिक्षक अपनी बात रखते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना काल की वजह से स्कूल कॉलेज बंद चल रहे हैं। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षक संकुल की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं को एआरपी ने ई पाठशाला ग्रुपों में सक्रिय रहने के लिए कहा। साथ ही ग्रुप में ई-कंटेंट भेजते रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ग्रुप में शैक्षिक गतिविधि के ऑडियो-वीडियो भी भेजते रहें ताकि बच्चों को पढ़ने में आसानी हो।
विज्ञापन

मंगलवार को न्याय पंचायत बाराचिर्रा के शिक्षक संकुल की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें हिंदी के एआरपी मोरध्वज ने ई-पाठशाला ग्रुप पर ई कंटेंट भेजते रहने के लिए प्रेरित किया। एआरपी सामाजिक विज्ञान राघवेंद्र तोमर ने ऑडियो/वीडियो ई-पाठशाला ग्रुप पर भेजने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एआरपी गणित सर्वेश कुमार राठौर ने ई-पाठशाला के माध्यम से प्रेरणा लक्ष्यों को प्राप्त कराने के लिए बच्चों को सामग्री भेजने, एआरपी अंग्रेजी सुनील कुमार ने ऑनलाइन क्लासेज लेते रहने को प्रेरित किया। एसआरजी सुधा शर्मा ने अपने संबोधन में मोहल्ला पाठशाला सुचारू रूप से चलाते रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने भी अपने प्रश्नोत्तरों को साझा किया। इसके बाद में सभी ने गूगल फीड बैक फॉर्म भरा और शिक्षक संकुलों ने साथ ही डीसीएफ भी भरा। अंत में बैठक कर रहे शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अल्पेश कुमार वैश्य, शिव नारायण, परमानंद, कामिनी रानी, मुकेश कुमार यादव, विशेष यादव, नय्यर बेगम, मोहिनी गुप्ता व सुरभि रोहतगी आदि ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed